{"_id":"5ad9b9a74f1c1b61098b578f","slug":"here-is-predicted-eleven-of-rajasthan-royals-against-chennai-super-kings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: नए होम ग्राउंड पर उतरेगी धोनी सेना, RR के इन 11 सूरमाओं पर दांव लगा सकते हैं रहाणे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: नए होम ग्राउंड पर उतरेगी धोनी सेना, RR के इन 11 सूरमाओं पर दांव लगा सकते हैं रहाणे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें IPL में आखिरी बार 2015 में टकराई थी। बीते 2 सालों में काफी कुछ बदल चुका है। कभी नीली जर्सी पहनकर राजस्थान की ओर से ताल ठोंकने वाले शेन वॉटसन अब चेन्नई का हिस्सा हैं। चोटिल सुरेश रैना इस मैच में दिखाई नहीं देंगे और इस बार अब चेपॉक स्टेडियम में पूरे टूर्नामेंट कोई मैच नहीं होगा। बहरहाल शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में अपने नए होम ग्राउंड पर खेल रही CSK तीसरी जीत तलाशने उतरेगी। अगली स्लाइड में जानिए राजस्थान के किन 11 योद्धा धोनी सेना को टक्कर देंगे।
2 of 4
- फोटो : ipl
ओपनर्स की भूमिका में एक बार फिर कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ डार्सी शॉर्ट नजर आ सकते हैं। केकेआर के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में रहाणे का बल्ला जमकर बोला था। सीएसके के खिलाफ भी उनसे वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दूसरी ओर शार्ट अबतक अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाए हैं। एक बार फिर सारी निगाहें उनके खेल पर होगी।
3 of 4
मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी का खेलना तय है। आरसीबी के खिलाफ सैमसन ने 45 गेंदों में नाबाद 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। हालांकि पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके अलावा स्टोक्स और राहुल ने अभी तक के मैचों में कुछ खास नहीं किया है। टीम को एकबार फिर तीनों से मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जोफरा आर्चर
जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। आखिरी ओवर्स में उनसे लंबे-लंबे छक्को की उम्मीद होगी। इसके अलावा कृष्नप्पा गौथम और श्रेयस गोपाल की जगह भी लगभग पक्की मानी जा रही है। गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी का खेलना तय है। हालांकि पिछलों मैचों में जयदेव उनादकट अपने प्रदर्शन से कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए। एक अन्य गेंदबाज बेन लाफलिन की जगह इस मैच में जोफरा आर्चर को शामिल किया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।