फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1

ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-1 की दौड़ हुई रोमांचक; गिल और कोहली किस स्थान पर?

Wed, 22 Jul 2026 03:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 22 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक जड़ने के बाद आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में 14 रेटिंग अंकों की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं शुभमन गिल दूसरे, विराट कोहली तीसरे और डेरिल मिचेल पहले स्थान पर बने हुए हैं, जिससे नंबर-1 की जंग और रोमांचक हो गई है।

विज्ञापन
ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
शुभमन गिल-रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में खेली गई शानदार 138 रन की पारी का इनाम भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में मिला है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा जारी साप्ताहिक रैंकिंग में रोहित 14 रेटिंग अंक की बढ़त के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं और अब वह शीर्ष स्थान की दौड़ में मजबूती से शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
डेरिल मिचेल - फोटो : PTI
डेरिल मिचेल का दबदबा
फिलहाल न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 802 रेटिंग अंकों के साथ नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं। भारत के शुभमन गिल 801 अंकों के साथ महज एक अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 767 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम हैं। रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक का मिला इनाम
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में 110 गेंदों पर 138 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। खास बात यह रही कि वह लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। भारत को 388 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करना था। हालांकि रोहित की शानदार पारी के बावजूद टीम इंडिया 27 रन से मुकाबला हार गई और तीन मैचों की सीरीज 1-2 से गंवा बैठी।
विज्ञापन

ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
संन्यास की अटकलों पर रोहित का जवाब
सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन उन्होंने अपने बल्ले से सभी सवालों का जवाब दिया। मैच के बाद रोहित ने कहा, 'जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से मेरे बारे में बातें होती रही हैं और जब तक मैं खेलूंगा, होती रहेंगी। मेरे लिए सबसे अहम बात मैदान पर प्रदर्शन करना और टीम की सफलता में योगदान देना है। अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा।'

ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
जो रूट - फोटो : IANS
इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड के कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। जो रूट 249 रन बनाने के बाद चार स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए। बेन डकेट 11 स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 19वें स्थान पर पहुंच गए। जैकब बेथेल पांच स्थान की बढ़त के साथ 64वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे ऊपर अफगानिस्तान के राशिद खान पहले और पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे स्थान पर हैं।

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग


खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 802
शुभमन गिल भारत 801
विराट कोहली भारत 767
रोहित शर्मा भारत 758
इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान 712
बाबर आजम पाकिस्तान 689
हैरी टेक्टर आयरलैंड 679
जो रूट इंग्लैंड 674
शाई होप वेस्टइंडीज 672
चरिथ असलंका श्रीलंका 659

ICC ODI Batter Rankings: Rohit Sharma Climbs to No 4, Shubman Gill Just One Point Behind No 1
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत के लिए सकारात्मक संकेत
ताजा आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में भारत के तीन बल्लेबाज शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-4 में शामिल हैं। इससे साफ है कि भारतीय बल्लेबाजी इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत इकाइयों में से एक बनी हुई है। खास तौर पर गिल और रोहित की हालिया फॉर्म ने नंबर-1 रैंकिंग की जंग को बेहद रोमांचक बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed