{"_id":"6ac37d54dedc4e1fdc096c8b","slug":"ind-a-vs-aus-a-unofficial-odis-full-schedule-squads-venue-and-live-streaming-details-know-everything-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक की वापसी में देरी: कब-कहां होंगे भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक की वापसी में देरी: कब-कहां होंगे भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए के बीच वनडे? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग
Tue, 06 Oct 2026 08:29 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुदुचेरी
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 06 Oct 2026 08:29 AM IST
सार
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच छह अक्तूबर से तीन मैचों की अनौपचारिक वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। सभी मुकाबले पुदुचेरी में सुबह 9:30 बजे से खेले जाएंगे। हम यहां आपको इस सीरीज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद अब तीन मैचों की 50 ओवर की सीरीज खेली जाएगी। तीनों अनौपचारिक वनडे मुकाबले पुदुचेरी में खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर, दूसरा नौ अक्तूबर और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को होगा। तीनों मुकाबले सुबह 9:30 बजे से शुरू होंगे। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड में कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
हार्दिक पांड्या सीरीज से बाहर
भारत ए के लिए बड़ा बदलाव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का सीरीज से बाहर होना है। पांड्या को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन पिंडली की चोट दोबारा उभरने के कारण वह अब सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है। चार दिवसीय मुकाबलों में भारत ए की कप्तानी करने वाले देवदत्त पडिक्कल अब ऋतुराज गायकवाड़ के डिप्टी होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए नमन धीर की जगह अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया गया है।

जैक एडवर्ड्स
- फोटो : Sydney Sixers
ऑस्ट्रेलिया ए टीम में भी बदलाव
ऑस्ट्रेलिया ए ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। जैक एडवर्ड्स और आरोन हार्डी की जगह रिले मेरेडिथ और विल सदरलैंड को स्क्वाड में शामिल किया गया है। आरोन हार्डी घुटने की समस्या के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि जैक एडवर्ड्स को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में बुलाया गया है।

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए: अनौपचारिक वनडे सीरीज का कार्यक्रम
| मुकाबला | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| पहला मैच | 6 अक्तूबर | पुदुचेरी | सुबह 9:30 बजे |
| दूसरा मैच | 9 अक्तूबर | पुदुचेरी | सुबह 9:30 बजे |
| तीसरा मैच | 11 अक्तूबर | पुदुचेरी | सुबह 9:30 बजे |
देवदत्त पडिक्कल-ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : ANI
इन मुकाबलों के लिए दोनों टीमें
भारत ए: प्रियांश आर्या, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अर्शद खान, अनुकूल रॉय, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह और यश ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया ए: माहली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, स्पेंसर जॉनसन, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, रिले मेरेडिथ, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप (विकेटकीपर), तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लैकलन शॉ और विल सदरलैंड।

भारत में कहां देखें लाइव?
भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाली इस अनौपचारिक वनडे सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग प्रसारण जियोहॉटस्टार की वेबसाइट और एप पर उपलब्ध होगा। हालांकि, सीरीज के मुकाबलों का टीवी पर लाइव प्रसारण निर्धारित नहीं है। यानी भारतीय दर्शक इन मैचों को टीवी चैनल पर नहीं, बल्कि जियोहॉटस्टार के जरिए ऑनलाइन देख सकेंगे।