फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Former India captain Sourav Ganguly appointed head coach of Delhi Capitals for next IPL season.

आईपीएल 2027: सौरव गांगुली को बड़ी जिम्मेदारी! दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया मुख्य कोच; कौन होंगे उनके सपोर्ट स्टाफ?

Tue, 06 Oct 2026 01:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह फ्रेंचाइजी के साथ क्रिकेट निदेशक की भूमिका में काम कर चुके हैं। बाकी सपोर्ट स्टाफ को लेकर जल्द घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
Former India captain Sourav Ganguly appointed head coach of Delhi Capitals for next IPL season.
गांगुली, युवराज, वास और अमित - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए सौरव गांगुली को टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान अब टीम के डगआउट में नई भूमिका में नजर आएंगे। गांगुली इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्रिकेट निदेशक के तौर पर काम कर चुके हैं। गांगुली की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2027 से पहले अपने पिछले कोचिंग स्टाफ से अलग होने का फैसला किया है। हेमंग बदानी की अगुआई वाला पिछला कोचिंग समूह 2025 और 2026 सत्र में टीम के साथ था। अब आईपीएल 2027 से टीम का नया कोचिंग सेटअप काम करेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली के साथ पहले भी काम कर चुके हैं
गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह पहला कार्यकाल नहीं है। वह 2019 में टीम के सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद जनवरी 2023 में उन्होंने फ्रेंचाइजी में क्रिकेट निदेशक की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी। अब आईपीएल में भी उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज, वास और मिश्रा को लेकर क्या अपडेट?
दिल्ली कैपिटल्स के नए सपोर्ट स्टाफ को लेकर अभी सभी नियुक्तियों का आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास और पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज को बल्लेबाजी से जुड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि चमिंडा वास को गेंदबाजी कोच और अमित मिश्रा को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इन भूमिकाओं पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विज्ञापन

चार दिग्गज, चार अलग-अलग ताकत
अगर ये सभी नियुक्तियां अंतिम रूप लेती हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग सेटअप कुछ इस तरह नजर आएगा:

नाम भूमिका खास अनुभव
सौरव गांगुली मुख्य कोच पूर्व भारतीय कप्तान
युवराज सिंह सहायक कोच दो विश्व कप विजेता, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर
चामिंडा वास तेज गेंदबाजी कोच 755 अंतरराष्ट्रीय विकेट
अमित मिश्रा स्पिन गेंदबाजी कोच आईपीएल के सबसे सफल लेग स्पिनरों में शामिल

2026 की निराशा के बाद बड़ा बदलाव
फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग ढांचे में बड़ा फेरबदल करने का फैसला लगभग ले लिया था। गांगुली के अलावा युवराज, वास और मिश्रा जैसे अनुभवी क्रिकेटरों की मौजूदगी टीम को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता दे सकती है। हालांकि इन नियुक्ति पर अभी दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन अगर यह पूरा सेटअप आकार लेता है, तो दिल्ली की कोचिंग टीम आईपीएल की सबसे चर्चित और अनुभवी इकाइयों में से एक बन सकती है। अब असली चुनौती इन बड़े नामों के अनुभव को मैदान पर जीत में बदलने की होगी और दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed