फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND A vs NZ A Live Score: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 2 Live Scorecard updates

IND A vs NZ A Live Score: पडिक्कल और सुदर्शन ने भारत ए को संभाला, राहुल-यशस्वी रहे फ्लॉप

Sun, 25 Oct 2026 08:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिंकन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 25 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

  • भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है।
  • भारत ए के पहली पारी में 113 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 317 रन पर ऑलआउट हुए।
  • इस तरह न्यूजीलैंड ए को 204 रनों की बढ़त मिली। अब भारत ए की दूसरी पारी जारी है।

विज्ञापन
IND A vs NZ A Live Score: New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 2 Live Scorecard updates
भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए - फोटो : BCCI

विस्तार

अंशुल कंबोज और आकिब नबी की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन वापसी की। न्यूजीलैंड ए की पहली पारी 317 रन पर ऑलआउट हुई और उसने 204 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ए की पहली पारी 113 रन पर ढेर हुई थी। पहली पारी में भारत ए के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे। देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने शानदार साझेदारी कर दूसरी पारी में भारत ए को संभाले रखा है। 
विज्ञापन


ओपनिंग जोड़ी फिर फ्लॉप
न्यूजीलैंड ए को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद दूसरी पारी में भी भारत ए की ओपनिंग जोड़ी फ्लॉप रही। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल एक बार फिर सस्ते में आउट हुए। साइमन कीन ने पहले यशस्वी को आउट किया जो पांच रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फ्रेजर शीट ने राहुल को पवेलियन की राह दिखाई। राहुल चार रन ही बना सके। इसके बाद सुदर्शन और पडिक्कल ने भारत ए को संभाला। 
विज्ञापन


अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाया न्यूजीलैंड ए
भारत ए को सस्ते में ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड ए ने मजबूत शुरुआत की। कर्टिस और कप्तान रिस मारियू ने पहले विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी कर न्यूजीलैंड ए को बढ़त दिला दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने अकेले इतने रन जोड़े जितने भारत ए की पूरी टीम मिलाकर भी नहीं बना सकी। पहले दिन के खेल की समाप्ति से पहले मुकेश ने इस साझेदारी को तोड़ा। मुकेश ने मारियू को अपना शिकार बनाया जो 137 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आकिब नबी ने अपना दम दिखाया और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। आकिब ने जेडन लिनॉक्स और टिम रॉबिनसन को खाता खोले बिना आउट किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ए ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 135 रन से की। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबदबा बनाए रखा। कंबोज ने कर्टिस हेफी को आउट किया जो 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद उन्होंने मैथ्यू बोयले को अपना शिकार बनाया जो 17 रन ही बना सके। हालांकि, डीन फोक्सक्रॉफ्ट ने अर्धशतक लगाकर टीम की बढ़त को मजबूत किया। फोक्सक्रॉफ्ट को वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया जो 51 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड ए के लिए क्रिस्टियन क्लार्क ने 42, मिचेल हे ने 24, फ्रेजर शीट ने 7 और साइमन कीन ने 4 रन बनाए। वहीं, जैक गिब्सन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ए के लिए अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आकाश दीप को दो और मुकेश तथा सुंदर को एक-एक विकेट मिला। 


भारत ए की पहली पारी
इससे पहले, न्यूजीलैंड ए ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहली पारी में भारत ए की पहली पारी सस्ते में ऑलआउट हो गई और भारतीय बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सके। न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ये अनौपचारिक मुकाबला अहम है। भारत ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इनके प्रदर्शन ने भारत की चिंता बढ़ा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारत ए टीम ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन ये दोनों भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। भारत ए की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, जबकि अन्य बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed