सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement

IND vs AFG: कप्तान रोहित ने रचा इतिहास, इस मामले में धोनी-सरफराज की बराबरी की, शिवम दुबे के नाम बड़ी उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jan 2024 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

36 साल के रोहित ने लगातार 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सरफराज ने यह रिकॉर्ड बनाया था।

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान पर इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हिटमैन ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की है। वहीं, शिवम दुबे ने विराट कोहली की बराबरी की है। आइए उन रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं...
Trending Videos

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement
यशस्वी, दुबे और कप्तान रोहित - फोटो : सोशल मीडिया
36 साल के रोहित ने लगातार 10 द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीतने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले सरफराज ने यह रिकॉर्ड बनाया था। अफगानिस्तान पर सीरीज जीत रोहित की बतौर कप्तान 12वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत थी। यह भी एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही उन्होंने धोनी के बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 72 मैच खेले थे और 41 जीते थे। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने 53 मैच खेले हैं और 41 जीते हैं। तीसरे नंबर पर 30 जीत के साथ विराट कोहली हैं।
 
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाले कप्तान
कप्तान मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
एमएस धोनी 72 41 28 1 2
रोहित शर्मा 53 41 12 0 0
विराट कोहली 50 30 16 2 2
हार्दिक पांड्या 16 10 5 1 0
सूर्यकुमार यादव 7 5 2 0 0
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement
शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल - फोटो : BCCI
शिवम दुबे ने की कोहली की बराबरी
भारत की जीत के हीरो में से एक रहे शिवम दुबे ने नाबाद 63 रन की पारी खेली और एक विकेट भी लिया। पिछले मैच में भी उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए थे और एक विकेट लिया था और एक खास सूची में शामिल हुए थे। शिवम एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाने और विकेट लेने वाले कुछ खास भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए थे। हालांकि, अब दूसरी बार ऐसा करके उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब उनसे आगे सिर्फ युवराज सिंह हैं, जिन्होंने तीन बार ऐसा किया था। उन्होंने 2009 और 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं, विराट कोहली ऐसा दो बार कर चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था।

एक T20I मैच में अर्धशतक और एक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
  • युवराज सिंह (50 रन, 1 विकेट): vs न्यूजीलैंड (2009)
  • युवराज सिंह (60* रन, 3 विकेट): vs श्रीलंका (2009)
  • युवराज सिंह (72 रन, 1 विकेट): vs पाकिस्तान (2012)
  • विराट कोहली (78* रन, 1 विकेट): vs पाकिस्तान (2012)
  • विराट कोहली (89* रन, 1 विकेट): vs वेस्टइंडीज (2016)
  • शिवम दुबे (60* रन, 1 विकेट): vs अफगानिस्तान (2024)
  • शिवम दुबे (63* रन, 1 विकेट): vs अफगानिस्तान (2024)
  • हार्दिक पांड्या (71* रन, 1 विकेट): vs ऑस्ट्रेलिया (2022)

मैच में क्या हुआ?

IND vs AFG: Captain Rohit Sharma equaled Dhoni-Sarfaraz record, Shivam Dubey big achievement
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। गुलबदिन नईब ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। अपनी 35 गेंद की पारी में उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, नजीबुल्लाह जादरान ने 21 गेंद में 23 रन और करीम जनत 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मुजीब उर रहमान ने नौ गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। शिवम दुबे को एक विकेट मिला।

भारत की पारी
जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित लगातार दूसरे टी20 में खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, 14 महीने बाद टी20 में वापसी कर रहे विराट कोहली ने 16 गेंद में पांच चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने शिवम दुबे के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभाई। यशस्वी ने 34 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की तूफानी पारी खेली। जितेश खाता नहीं खोल सके। वहीं, दुबे 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद रहे। रिंकू नौ रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान की ओर से करीम जनत ने दो विकेट लिए। वहीं, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed