सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs afg one-off test india's assistant coach ryan ten doeschate on Rohit Sharma Virat Kohli fitness

IND Vs AFG: वनडे सीरीज से पहले होगा रोहित-कोहली का फिटनेस टेस्ट, सहायक कोच डस्काटे ने Ro-Ko को लेकर दी जानकारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि कोहली चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन डस्काटे का कहना है कि सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट होगा जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

ind vs afg one-off test india's assistant coach ryan ten doeschate on Rohit Sharma Virat Kohli fitness
रोहित-कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। करियर के आखिरी दौर में चल रहे रोहित और विराट ज्यादा से ज्यादा वनडे मैचों का हिस्सा हों, ऐसा भारतीय क्रिकेट फैंस चाहते हैं। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोहली चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं, टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने कहा है कि इस सीरीज से पहले रोहित और कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा। 
Trending Videos

मेडिकल टीम पर निर्भर है रोहित-कोहली की उपलब्धता
अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डस्काटे ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बयान दिया। डस्काटे ने कहा, विराट या रोहित जैसे खिलाड़ी जब टीम से बाहर होते हैं तो यह बड़ी खबर होती है। हम इन खिलाड़ियों की फिटनेस जांचेंगे और हमारे पास अब यह तय करने के लिए कुछ दिन हैं कि क्या वे खेलने और टीम का हिस्सा बनने के लिए काफी फिट हैं और उसी के अनुसार बदलाव किए जाएंगे। रोहित और विराट के बारे में जैसे ही मेडिकल टीम कोई फैसला लेगी, वैसे ही आधिकारिक जानकारी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डस्काटे ने उन केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के मुद्दे पर भी अपनी राय दी, जो चोटिल होने के बावजूद आईपीएल के आखिरी चरणों में खेलते रहे। सहायक कोच ने कहा, मुझे लगता है कि यह हर खिलाड़ी के लिए अलग-अलग बात है। भारत के नजरिए से देखें तो हम चाहते हैं कि जब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर हों, तो वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों। इसलिए, हर खिलाड़ी के मामले को अलग-अलग तरीके से संभालना जरूरी है। मैं इस बात को समझता हूं कि यह इन खिलाड़ियों के लिए साल का एक बहुत ही अहम समय होता है। आईपीएल एक शानदार घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए यह इन दोनों चीजों के बीच संतुलन बनाता है। मुझे लगता है कि पिछले आईपीएल में खिलाड़ियों पर जितना काम का बोझ था, या कम से कम अनुबंधित खिलाड़ियों के एक बड़े हिस्से पर उसे देखते हुए हमने काफी अच्छा काम किया है और चोटें तो लगती ही रहती हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है, लेकिन फिटनेस की समस्या की वजह से तीनों का वनडे सीरीज में खेलना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed