{"_id":"6778d648a8910968cb072d0b","slug":"ind-vs-aus-5th-test-yashasvi-jaiswal-scored-most-runs-by-an-indian-batter-in-first-over-of-an-innings-in-test-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 92 साल में पहली बार हुआ ऐसा, स्टार्क की धुनाई कर यशस्वी ने बनाया रिकॉर्ड; इस खास क्लब में भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 92 साल में पहली बार हुआ ऐसा, स्टार्क की धुनाई कर यशस्वी ने बनाया रिकॉर्ड; इस खास क्लब में भी शामिल
Sat, 04 Jan 2025 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:03 PM IST
सार
भारत की दूसरी पारी जैसे ही शुरू हुई, यशस्वी ने गियर बदला और स्टार्क के पहले ओवर में 16 रन बटोरे। उन्होंने स्टार्क के पहले ओवर में चार चौके लगाए।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत 1932 से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा है और 92 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। यशस्वी ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की धुनाई कर यह रिकॉर्ड बनाया। यशस्वी ने सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 35 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। इसी के साथ वह सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन
यशस्वी ने स्टार्क की धुनाई की
भारत की दूसरी पारी जैसे ही शुरू हुई, यशस्वी ने गियर बदला और स्टार्क के पहले ओवर में 16 रन बटोरे। उन्होंने स्टार्क के पहले ओवर में चार चौके लगाए। यशस्वी ने ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर चौका लगाया और 16 रन बटोरे। भारत के टेस्ट इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मैच की पारी में भारत ने इतने रन बटोरे हो। एक टेस्ट की पारी के पहले ओवर में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बटोरे गए यह सबसे ज्यादा रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यशस्वी ने सीरीज में 391 रन बनाए
यशस्वी ने इस सीरीज का अंत 10 पारियों में 391 रन के साथ किया। उनका औसत इस दौरान 43.44 का रहा। यशस्वी ने इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। उनकी यह ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज थी। ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स के मामले में वह चौथे स्थान पर हैं। मुरली विजयने 2014/15 में 482 रन, वीरेंद्र सहवाग ने 2003/04 में 464 रन और सुनील गावस्कर ने 1977/78 में अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में 450 रन बनाए थे।
मैच में अब तक क्या हुआ?
दूसरे दिन भारत की दूसरी पारी जारी है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली और 33 गेंद में 61 रन बनाए। विराट कोहली (6), शुभमन गिल (13), केएल राहुल (13) फिर फेल रहे।