फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS WC 2023 Final Virat Kohli half century in final stats record

IND vs AUS Final: विराट ने लगातार पांचवीं पारी में 50 से ज्यादा रन बनाए, जावेद मियांदाद के क्लब में शामिल

Sun, 19 Nov 2023 04:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

कोहली ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे। वह विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
IND vs AUS WC 2023 Final Virat Kohli half century in final stats record
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के फाइनल में शानदार अर्धशतक लगाया। रविवार (19 नवंबर) को विश्व कप के फाइनल में कोहली ने 50 से ज्यादा रन बनाकर खास उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने इस संस्करण में लगातार पांचवीं पारी में ऐसा किया है। उन्होंने दूसरी बार विश्व कप में ऐसा किया है। इससे पहले 2019 में विराट ने लगातार पांच पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाए थे। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ही ऐसा कर पाए हैं। स्मिथ ने 2015 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


कोहली ने सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे। वह विश्व कप के एक संस्करण में सेमीफाइनल और फाइनल मैच में 50 से अधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं। वह इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद के क्लब में शामिल हो गए। मियांदाद ने 1992 में ऐसा किया था।
विज्ञापन


अरविंद डि सिल्वा और स्मिथ के क्लब में विराट
विश्व कप इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैच में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के माइक ब्रियरली थी। उन्होंने 1987 में ऐसा किया था। ऑस्ट्रेलिया के डेविड बून ने 1987, मियांदाद ने 1992, श्रीलंका के अरविंद डि सिल्वा ने 1996, न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2015 में ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए। कोहली ने इस विश्व कप में 11 मैचों में कुल 765 रन बनाए। उन्होंने 95.62 की औसत और 90.32 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। विराट ने इस विश्व कप में कुल तीन शतक लगाए। उन्होंने छह अर्धशतक भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed