फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN 1st Test 2024 Virat Kohli LBW Dissmissals Record Since 2021 Batting Performance against Spinners

IND vs BAN: टेस्ट में 2021 से अबतक इतनी बार एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके हैं कोहली, स्पिनरों के खिलाफ कर रहे संघर्ष

Fri, 20 Sep 2024 06:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Sep 2024 06:32 PM IST
सार

कोहली पिछले तीन साल में टेस्ट में नौवीं बार स्पिनर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं जो किसी सर्वाधिक है। 2021 से टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आठ बार एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके हैं।

विज्ञापन
IND vs BAN 1st Test 2024 Virat Kohli LBW Dissmissals Record Since 2021 Batting Performance against Spinners
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में प्रभावित नहीं कर सके और दोनों ही पारियों में सस्ते में आउट हुए। कोहली ने पहली पारी में जहां छह रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कोहली को ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपना शिकार बनाया।     
विज्ञापन

पिछले तीन साल में नौवीं बार एलबीडब्ल्यू हुए कोहली
कोहली पिछले तीन साल में टेस्ट में नौवीं बार स्पिनर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं जो किसी सर्वाधिक है। 2021 से टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आठ बार एलबीडब्ल्यू आउट हो चुके हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम भी इतनी ही बार इस तरह से पवेलियन लौटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पिनर के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले बल्लेबाज (2021 से)
विराट कोहली 9
जो रूट 8
बाबर आजम 8
डेविड वॉर्नर 6
बेन स्टोक्स 6
विज्ञापन

स्पिनरों के खिलाफ 2021 से एशिया में 18 बार हुए आउट 
विराट कोहली एशियाई जमीन पर 2021 से टेस्ट में 18 बार स्पिनरों का शिकार हुए हैं। पिछले तीन साल में कोहली ने एशिया में स्पिनरों के खिलाफ 1094 गेंदों का सामना किया है और 45.61 के स्ट्राइक रेट और 27.72 के औसत से 499 रन बनाए हैं। हालांकि, वह पिछले कुछ समय से स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और ऐसा ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी देखने मिला। हालांकि, वीडियो में साफ दिखा कि गेंद पहले बल्ले पर लगी थी और फिर पैड पर लगी, लेकिन अंपायर ने कोहली को आउट दिया और उन्होंने भी रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया। 

मैच पर भारत की पकड़
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पकड़ बना ली है। भारतीय टीम ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शतक और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के अर्धशतक की मदद से पहली पारी में 376 रन बनाए। जवाब में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को सस्ते में समेटकर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन कर चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जडेजा को दो-दो विकेट मिले। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 308 रन की हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed