{"_id":"66ed740229423e74be0ca62d","slug":"ind-vs-ban-rohit-sharma-reaction-goes-viral-on-virat-kohli-decision-of-not-taking-drs-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: दूसरी पारी में विराट कोहली की इस गलती से नाखुश हुए रोहित शर्मा, अंपायर ने भी दी प्रतिक्रिया, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: दूसरी पारी में विराट कोहली की इस गलती से नाखुश हुए रोहित शर्मा, अंपायर ने भी दी प्रतिक्रिया, देखें
Fri, 20 Sep 2024 06:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:39 PM IST
सार
भारत को दूसरी पारी की शुरुआत में दो झटके लगे। रोहित शर्मा पांच और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फैंस को विराट कोहली से उम्मीद थी। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें मेहदी हसन मिराज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। हैरानी की बात यह है कि दिग्गज बल्लेबाज ने अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस भी नहीं लिया। उनके इस निर्णय पर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
रिचर्ड केटलबरो-विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
रोहित-जायसवाल के बाद कोहली भी लौटे पवेलियन
दरअसल, भारत को दूसरी पारी की शुरुआत में दो झटके लगे। रोहित शर्मा पांच और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फैंस को विराट कोहली से उम्मीद थी। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और जल्दबाजी में अपना विकेट फेंककर चले गए। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस भी नहीं लिया और पवेलियन लौट गए।

विराट कोहली
- फोटो : twitter
कोहली की इस गलती पर रोहित को आया गुस्सा
पारी का 20वां ओवर फेंकने आए मेहदी ने विराट कोहली को एक शानदार गेंद फेंकी जिसपर वह कुछ नहीं कर पाए और गेंद सीधे स्टंप्स के सामने सीधे पैड्स पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। इसके बाद गिल और कोहली के बीच कुछ बातचीत हुई और वह मैदान छोड़कर चले गए। हालांकि, उनके निकलने के बाद रिप्ले में देखा गया कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी और फिर पैड में लगी। अगर उन्होंने रिव्यू लिया होता तो वह आउट नहीं होते। उनके इस फैसले से हर कोई नाखुश नजर आया। अब सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा और अंपायर रिचर्ड केटलबरो का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
दूसरे दिन मैच में क्या हुआ?
भारत-बांग्लादेश के बीच चेपॉक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। रोहित और विराट लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में विराट और रोहित ने छह-छह रन बनाए थे।