{"_id":"65bca8971f43c673050f0f91","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-why-did-siraj-not-play-in-second-test-captain-rohit-says-this-rajat-patidar-debut-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेले सिराज? कप्तान रोहित ने बताई वजह, रजत पाटीदार का डेब्यू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 2nd Test: दूसरे टेस्ट में क्यों नहीं खेले सिराज? कप्तान रोहित ने बताई वजह, रजत पाटीदार का डेब्यू
Fri, 02 Feb 2024 02:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:02 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा की जगह स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है, जबकि केएल राहुल की कमी रजत पाटीदार पूरी करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
रजत पाटीदार को डेब्यू कैप सौंपी गई
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया अपनी पिछली हार का बदला लेने के उद्देश्य से उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की प्लेइंग 11 में तीन अहम बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की कमी झेल रही भारतीय टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के रुप में झटका लगा है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मुकाबले से आराम दिया गया है। वहीं, रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिला है।
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा की जगह स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दिया गया है, जबकि केएल राहुल की कमी रजत पाटीदार पूरी करते नजर आएंगे। हिटमैन ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस मैच में बाहर बिठाया गया है, उनकी जगह मुकेश कुमार को मौका मिला है।
प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए सिराज?
हैदराबाद टेस्ट में मिली करारी शिकस्त के बाद भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में 1-1 की बराबरी का लक्ष्य लेकर उतरी है। टॉस के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मोहम्मद सिराज काफी वक्त से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में उनके वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस मैच में आराम देने का फैसला किया है।
बता दें कि इस सीरीज के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। दोनों पारियों में वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनका दूसरे टेस्ट से बाहर होना इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से भी 29 वर्षीय गेंदबाज को लेकर अपडेट जारी कर दिया गया है। उन्हें फिलहाल भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, आवेश खान दूसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं।
रजत पाटीदार को मिला डेब्यू का मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार को डेब्यू का मौका मिला है। मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पाटीदार भारत की वनडे टीम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके हैं। बात करें इस खिलाड़ी के घरेलू करियर को तो रजत ने 55 फर्स्ट क्लास मैचों में 12 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से चार हजार रन बनाए हैं। वहीं, 58 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 1985 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम तीन शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।

UPDATE: Mr Mohd. Siraj has been released from the India squad for the second Test against England in Vizag.
विज्ञापन विज्ञापन
The decision was taken keeping in mind the duration of the series and the amount of cricket he has played in recent times.
He will be available for selection for the…— BCCI (@BCCI) February 2, 2024