सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: England team announced for 5th Test vs India, captain Stokes out, 4 players changed in Playing 11

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, कप्तान स्टोक्स खुद हुए बाहर, कुल चार खिलाड़ी बदले गए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 31 Jul 2025 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। स्टोक्स की जगह स्पिन ऑलराउंडर जैकब बेथेल को शामिल किया गया है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, सरे के दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को भी शामिल किया गया है। 

IND vs ENG: England team announced for 5th Test vs India, captain Stokes out, 4 players changed in Playing 11
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के खिलाफ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 की घोषणा हो गई है। कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होकर खुद ही प्लेइंग-11 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप आखिरी टेस्ट में कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में कुल चार खिलाड़ी बदले हैं। पांचवां टेस्ट लंदन के द ओवल मैदान पर गुरुवार यानी 31 जुलाई से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। लीड्स में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था। इसके बाद एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 336 रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लंदन में तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने 22 रन से अपने नाम किया था। चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।
Trending Videos

IND vs ENG: England team announced for 5th Test vs India, captain Stokes out, 4 players changed in Playing 11
जेमी ओवरटन - फोटो : ANI
कार्स, आर्चर और डॉसन भी हिस्सा नहीं
इसके अलावा ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन भी इस प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। ये तीनों मैनचेस्टर टेस्ट का हिस्सा रहे थे। कार्स और डॉसन ने पिछले मैच में काफी गेंदबाजी की थी और स्टोक्स ने इसको लेकर चिंता भी जाहिर की थी। वहीं, आर्चर ज्यादातर समय चोटिल रहते हैं। वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दिया गया है। स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट से जूझ रहे हैं। स्टोक्स की जगह स्पिन ऑलराउंडर जैकब बेथेल को शामिल किया गया है। वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, सरे के दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन को भी शामिल किया गया है। 

IND vs ENG Playing-11: पांचवें टेस्ट से बुमराह का बाहर होना तय; किसकी होगी एंट्री, क्या कुलदीप को मिलेगा मौका?
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: England team announced for 5th Test vs India, captain Stokes out, 4 players changed in Playing 11
गस एटकिंसन - फोटो : ANI
पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग।

IND vs ENG: England team announced for 5th Test vs India, captain Stokes out, 4 players changed in Playing 11
जैकब बेथेल - फोटो : X
इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर थकान हावी
इंग्लैंड की टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों ने लगातार चारों टेस्ट खेले थे और उन पर भी थकान हावी था। मैनचेस्टर टेस्ट को जल्दी ड्रॉ घोषित करने की मांग को लेकर भी कप्तान बेन स्टोक्स ने यही वजह बताई थी। उस टेस्ट के खत्म होने के तीन दिन बाद अगला टेस्ट होना था। स्टोक्स ने इस सीरीज में गजब का जज्बा दिखाया था और न सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी में मैराथन स्पेल डाले थे, लेकिन पिछले टेस्ट में वह भी परेशानी में दिख रहे थे और थकान हावी थी। अब वह दाएं कंधे में चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स भी चारों टेस्ट का हिस्सा रहे। चोट के बाद चार साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने भी दो टेस्ट खेले और लंबे-लंबे स्पेल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed