{"_id":"685289584a535ac58b0199b6","slug":"ind-vs-eng-england-team-demanded-this-type-of-pitch-for-leeds-test-pitch-curator-revealed-before-the-match-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम ने रखी खास तरह की पिच की मांग, मैच से पहले हुआ खुलासा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लीड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम ने रखी खास तरह की पिच की मांग, मैच से पहले हुआ खुलासा, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:20 PM IST
सार
लीड्स आमतौर पर किसी सीरीज के बीच में टेस्ट मैच की मेजबानी करता है, लेकिन इस सीरीज में पहला मैच होने की वजह से यह मुकाबला अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम खास रणनीति बना रही है। उसने पिच क्यूरेटर से खास तरह की पिच की मांग की है। इसका खुलासा खुद लीड्स के मैदान प्रमुख रिचर्ड रॉबिन्सन ने किया है। उन्होंने कहा है कि लीड्स में असामान्य रूप से शुष्क मौसम और इंग्लैंड की आक्रामक खेल शैली को देखते हुए पिच तैयार की जा रही है। इंग्लैंड की टीम भी अच्छी सतह की उम्मीद कर रहे हैं।
लीड्स टेस्ट पर लोगों का खास ध्यान
2 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
लीड्स आमतौर पर किसी सीरीज के बीच में टेस्ट मैच की मेजबानी करता है, लेकिन इस सीरीज में पहला मैच होने की वजह से यह मुकाबला अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है। रॉबिन्सन 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से कहा, 'इंग्लैंड बस एक अच्छी सतह चाहते हैं, ताकि हम गेंद की लाइन पर हिट कर सकें। वे यही चाहते हैं।' रॉबिन्सन को उम्मीद है कि शुरुआती दिन पिच तेज गेंदबाजों की मदद करेगी लेकिन अपेक्षित गर्मी के कारण सपाट हो जाएगी।
इंग्लैंड को बैजबॉल में मिलेगी मदद?
3 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
पिच न केवल इंग्लैंड की बैजबॉल शैली (हर हाल में आक्रामक होकर खेलने की शैली) के अनुकूल होगी बल्कि यह अनुभवहीन भारतीय बल्लेबाजी क्रम को भी मुकाबले में बने रहने का अधिक मौका देगी।रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम में केएल राहुल सबसे सीनियर खिलाड़ी होंगे जिन्हें SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अपने साधारण रिकॉर्ड को देखते हुए काफी कुछ साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिच को ढककर रखा गया था
4 of 4
2021 में लीड्स टेस्ट के दौरान भारत-इंग्लैंड की टीम
- फोटो : ANI
बल्लेबाजी क्रम में यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं जो सीनियर टीम के साथ इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर आए हैं। करुण नायर ने पिछली बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था। भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जहां दिन के दौरान पिच को ढककर रखा गया था। भारत ने पिछले दो दशक में यहां बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है। टीम को 2021 में यहां अपने पिछले मैच में पारी की हार का सामना करना पड़ा था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।