{"_id":"68527a4b90564cdf600ae589","slug":"ipl-2025-maxwell-flopped-in-ipl-made-splash-in-major-league-cricket-scored-106-runs-in-49-balls-hit-13-six-2025-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MLC 2025: आईपीएल में फ्लॉप रहे मैक्सवेल ने मेजर लीग में मचाया धमाल, 49 गेंद में बना डाले 106 रन, 13 छक्के जड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MLC 2025: आईपीएल में फ्लॉप रहे मैक्सवेल ने मेजर लीग में मचाया धमाल, 49 गेंद में बना डाले 106 रन, 13 छक्के जड़े
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैलिफॉर्निया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:08 PM IST
सार
मैक्सवेल मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन में वॉशिंगटन की टीम का हिस्सा हैं और उसके कप्तान हैं। मंगलवार को खेले गए मैच में इस टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जवाब में लॉस एंजिलिस की टीम 95 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
1 of 4
मैक्सवेल
- फोटो : instagram @wshfreedom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिन्हें आईपीएल नीलामी के दौरान काफी उम्मीदों के साथ फ्रेंचाइजी खरीदती हैं, लेकिन ऐन मौके पर वह खिलाड़ी फेल हो जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं ग्लेन मैक्सवेल। यह खिलाड़ी आईपीएल 2025 में फ्लॉप रहा, लेकिन अब मेजर लीग क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। 36 साल के इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कैलिफॉर्निया में खेले गए मुकाबले में 49 गेंद में नाबाद 106 रन बना डाले। अपनी इस पारी में उन्होंने दो चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनकी इस पारी की बदौलत वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के खिलाफ 113 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
मैक्सवेल मेजर लीग क्रिकेट के इस सीजन में वॉशिंगटन की टीम का हिस्सा हैं और उसके कप्तान हैं। मंगलवार को खेले गए मैच में इस टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। मिचेल ओवेन 11 गेंद में 32 रन, रचिन रवींद्र आठ रन और आंद्रेस गोस ने 12 रन बनाए। इसके अलावा चैपमैन ने 17 रन और जैक एडवर्ड्स ने 11 रन की पारी खेली। 12वें ओवर में वॉशिंगटन की टीम ने 92 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल शो देखने को मिला। उन्होंने मैदान पर आने के बाद धीमी बल्लेबाजी की। शुरुआती 15 गेंद में उन्होंने केवल 11 रन बनाए थे। तब उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने चौथी गियर में बल्लेबाजी की और एक के बाद एक लगातार कई छक्के जड़े। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 216.33 का रहा। वह नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने पियेनार के साथ छठे विकेट के लिए 116 रन की अटूट साझेदारी की। पियेनार 15 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
जवाब में लॉस एंजिलिस की टीम 16.3 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। इनमें एलेक्स हेल्स, सुनील नरेन और उनमुक्त चंद शामिल हैं। टीम के लिए सैफ बदर ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 23 रन की पारी खेली। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वॉशिंगटन की ओर से जैक एडवर्ड्स और मिचेल ओवेन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, सौरभ नेत्रवलकर को दो विकेट मिले। मार्क अडेयर और इयान हॉलैंड को एक-एक विकेट मिला। मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ग्लेन मैक्सवेल
- फोटो : IPL/BCCI
मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि, वह सात मैचों में महज 48 रन ही बना सके थे। टीम ने उन्हें बाद में ड्रॉप कर दिया था। फिर वह चोटिल होकर टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। मैक्सवेल के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 141 मैचों में 155.15 के स्ट्राइक रेट से 2819 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 में वह 10 मैचों में महज 52 रन बना सके थे। वह आईपीएल के 13 सीजन का हिस्सा रहे हैं और सिर्फ पांच बार 200 या इससे ज्यादा रन बना सके हैं। 2023 में उन्होंने 400 रन, 2022 में 301 रन, 2021 में 513 रन, 2017 में 310 रन और 2014 में 552 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।