सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Jasprit Bumrah Masterclass at Edgbaston, dominated Broad with bat, scoring 35 runs in an over

IND vs ENG: एजबेस्टन में जब पिछली बार हुई थी टक्कर तो बुमराह ने ब्रॉड को धो डाला था, एक ओवर में बटोरे थे 35 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Jul 2025 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

2022 में जब बुमराह ने पिछली बार एजबेस्टन में खेला था तो उन्होंने बल्ले से कमाल किया था। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को धो डाला था और विश्व रिकॉर्ड बना डाला था। आइए जानते हैं...

IND vs ENG: Jasprit Bumrah Masterclass at Edgbaston, dominated Broad with bat, scoring 35 runs in an over
भारत बनाम इंग्लैंड 2022 एजबेस्टन टेस्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि, प्लेइंग-11 को लेकर अभी भी कुछ तय नहीं है। कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिख सकते हैं। अगर बुमराह खेलते हैं तो एजबेस्टन में भारतीय टीम को काफी मजबूती मिलेगी, क्योंकि 2022 में उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वह मौजूदा टीम में उन 10 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें इस मैदान का अनुभव या वह पहले भी भारतीय टीम के साथ इस मैदान पर अभ्यास कर चुके हैं। 2022 में जब बुमराह ने पिछली बार एजबेस्टन में खेला था तो उन्होंने बल्ले से कमाल किया था। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को धो डाला था और विश्व रिकॉर्ड बना डाला था।
Trending Videos

2022 में बुमराह ने ब्रॉड को धोया था
दरअसल, पिछली बार जब भारत ने 2022 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तो जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे थे, जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक ओवर में बटोरे गए सर्वाधिक रन हैं। इस दौरान बुमराह ने ओवर की आधिकारिक तौर पर पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका बटोरा था। पांचवीं गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया था और आखिरी गेंद पर एक रन आया था। दूसरी गेंद से पहले ब्रॉड ने दो और गेंद फेंके थे। इसमें से एक वाइड थी जो चार रन के लिए गई थी और दूसरी नो बॉल थी, जिस पर बुमराह ने छक्का लगाया था। इस तरह ब्रॉड के ओवर से बुमराह ने 35 रन बटोरे थे। इस ओवर के बाद ब्रॉड खुद यकीन नहीं कर पाए थे कि एक पुछल्ले बल्लेबाज ने उन्हें इतना धोया है। ब्रॉड इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से हैं। उनकी गिनती इंग्लैंड के महान गेंदबाजों में होती है। 

उस ओवर की कहानी
  • गेंद 1: 4
  • गेंद 2: वाइड+4
  • गेंद 2: नो बॉल+6
  • गेंद 2: 4
  • गेंद 3: 4
  • गेंद 4: 4
  • गेंद 5: 6
  • गेंद 6: 1
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Jasprit Bumrah Masterclass at Edgbaston, dominated Broad with bat, scoring 35 runs in an over
2022 बर्मिंघम टेस्ट - फोटो : ANI
भारत को हार का सामना करना पड़ा
हालांकि, भारत को 2022 एजबेस्टन टेस्ट में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। उन्होंने बेयरस्टो और रूट के शतकों के दम पर 378 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। बुमराह की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। ऋषभ पंत ने 146 रन और रवींद्र जडेजा ने 104 रन की पारी खेली थी। वहीं, ब्रॉड की धुनाई करने वाले बुमराह ने 16 गेंद में चार चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए थे। जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट लिए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। बेयरस्टो ने 106 रन बनाए थे। भारत के लिए सिराज ने चार और बुमराह ने तीन विकेट लिए थे। शमी को दो विकेट मिले थे। 

बेयरस्टो और रूट ने हाथ से छीना मैच
दूसरी पारी में भारत 132 रन की बढ़त के साथ उतरा था। भारतीय टीम की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई थी। पुजारा ने 66 और पंत ने 57 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने चार विकेट, जबकि ब्रॉड और पॉट्स को दो-दो विकेट मिले थे। भारत की इंग्लैंड पर कुल बढ़त 377 रन की हुई थी और 378 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड ने 76.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था। एलेक्स लीस ने 56 रन, जैक क्राउली ने 46 रन की पारी खेली थी। इसके बाद जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने 269 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को जीत दिलाई थी। बेयरस्टो ने नाबाद 114 रन और रूट ने नाबाद 142 रन बनाए थे। भारत के लिए बुमराह ने दो विकेट लिए थे। इस तरह इंग्लैंड ने पांचवां टेस्ट ड्रॉ कराया और सीरीज भी 2-2 से बराबर कराई। अब टीम इंडिया की बारी है। बुमराह और रूट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 

IND vs ENG: Jasprit Bumrah Masterclass at Edgbaston, dominated Broad with bat, scoring 35 runs in an over
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : ANI
एजबेस्टन में किन भारतीय ने शतक लगाए
एजबेस्टन में शतक लगाने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा जैसे नाम शामिल हैं। सचिन और कोहली अब टेस्ट में नहीं खेलते हैं, जबकि पंत और जडेजा इस बार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सचिन ने 1996 में इस मैदान पर 122 रन की पारी खेली थी, जबकि विराट ने 2018 में यहां 149 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में भारत की ओर से इस मैदान पर दो-दो शतक लगे थे। पंत ने 146 रन और जडेजा ने 104 रन की पारी खेली थी। 

भारतीय बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे
विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे पर पहुंची युवा टीम ने लीड्स में शानदार खेल दिखाया था। टीम की ओर से पांच शतक लगे थे। हालांकि, इतने शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था। लीड्स टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी ने 101 रन, शुभमन गिल ने 147 रन और पंत ने 134 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में केएल राहुल ने 137 रन और पंत ने 118 रन बनाए थे। ये चारों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इनसे एजबेस्टन में कुछ ऐसी ही बल्लेबाजी करने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed