{"_id":"62d80913d1e411670b232e1d","slug":"ind-vs-eng-rishabh-pant-right-hand-batsman-viral-video-on-twitter-ms-dhoni-fans-reaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishabh Pant Dhoni: यूजर ने शेयर किया पंत का दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते वीडियो, लोग बोले- ये तो धोनी है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rishabh Pant Dhoni: यूजर ने शेयर किया पंत का दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते वीडियो, लोग बोले- ये तो धोनी है
Wed, 20 Jul 2022 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Jul 2022 07:39 PM IST
सार
एक सोशल मीडिया यूजर ने पंत द्वारा खेली गई 125 रन की पारी को एडिट किया है। उस यूजर ने पंत के बैटिंग स्टाइल को एडिट करके उल्टा कर दिया है। यानी बाएं हाथ के पंत वीडियो में दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। तीसरे वनडे में टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने नाबाद 125 रन की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी ने पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैन्स तक सबका दिल जीत लिया। अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने कुछ ऐसे शॉट्स लगाए, जिसने सभी को हैरान कर दिया, लेकिन सोचिए अगर पंत दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते तो उनका अंदाज कैसा होता?
विज्ञापन
What if Rishabh Pant bats right handed !! pic.twitter.com/zqlrIKD3a6
— Sourabh (@1handed6_) July 20, 2022
इंग्लैंड के खिलाफ जो 125 रन की पारी पंत ने खेली, वह अगर आपको दाएं हाथ के पंत से देखने को मिल जाए, तो कैसा रहेगा। जी हां, हम आपको कुछ ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं। दरअसल, एक यूजर ने पंत द्वारा खेली गई 125 रन की पारी को एडिट किया है। उस यूजर ने पंत के बैटिंग स्टाइल को एडिट करके उल्टा कर दिया है। यानी बाएं हाथ के पंत वीडियो में दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। एडिटिंग की वजह बॉलर भी उल्टे हाथ से गेंदबाजी करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ नाम के सोशल मीडिया यूजर ने यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इस वीडियो पर तीन लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो में पंत की बैटिंग स्टाइल को देखकर लोगों को महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) की याद आ गई। लोगों ने कमेंट कर लिखा कि यह तो विंटेज (पुराने) धोनी हैं। पंत दाएं हाथ से जो पुल और बैठकर शॉट लगाते दिखे, उसमें धोनी की झलक दिख रही थी। पंत हाइट में धोनी से थोड़े छोटे हैं, लेकिन उनकी वेशभूषा बिल्कुल धोनी जैसी ही है।
कुछ लोगों ने ट्वीट कर यह भी लिखा कि पहला शॉट तो पूरी तरह से धोनी जैसा था। पंत को धोनी का चेला भी कहा जाता है। पंत बतौर कप्तान पहली बार धोनी के खिलाफ आईपीएल 2020 में खेले थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया था। इस पर लोगों ने यह भी कहा था कि चेले ने गुरु के खिलाफ जीत हासिल की। पंत कई बार धोनी से टिप्स लेते दिख जाते हैं। इतना ही नहीं वह खुद को धोनी का फैन भी बताते हैं।
पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 113 गेंदों में 125 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और दो छक्के लगाए। पंत का यह वनडे करियर का पहला शतक था। इंग्लैंड ने 260 रन का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में भारत ने 77 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत और हार्दिक पांड्या (71) ने मिलकर टीम इंडिया को पांच विकेट से जीत दिलाई थी।