सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports

IND vs ENG: स्टेन और हेडन की भविष्यवाणी- इंग्लैंड की टीम जीतेगी सीरीज, मांजरेकर और दासगुप्ता ने भी किया समर्थन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 16 Jun 2025 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज के साथ अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेंगे। इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से लीड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इन्हीं दोनों ने पिछले दौरों पर टीम इंडिया को खूब परेशान किया है। आइए पूर्व क्रिकेटरों की राय जानते हैं...

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
भारत का इंग्लैंज दौरा - फोटो : ANI/Instagram
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया को 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर्स ने सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन से लेकर भारत के संजय मांजरेकर और दीप दासगुप्ता ने इस सीरीज को लेकर अपनी राय रखी है। इन सभी का मानना है कि इंग्लैंड सीरीज जीत सकती है, लेकिन भारत कड़ी चुनौती देगा। हेडन का मानना है कि अगर भारत लीड्स और मैनचेस्टर में मैच जीतने में सफल रहता है तो उसके पास सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा, वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पांच मैच की सीरीज मेंं मेजबान टीम को 3-2 से जीत का दावेदार बताया।
Trending Videos

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
ब्रॉड और एंडरसन - फोटो : ANI
एंडरसन-ब्रॉड टीम का हिस्सा नहीं होंगे
भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज के साथ अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेंगे। इस सीरीज का पहला मैच शुक्रवार से लीड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में टीम उनके बिना मैदान पर उतरेगी। यही दो गेंदबाज भारत को पिछले दौरों पर परेशान करते रहे हैं। इन दोनों के नहीं होने से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा इंग्लैंड के कुछ प्रमुख तेज गेंदबाज भी चोटिल हैं। तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण कम से कम पहले तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे और गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
विराट-रोहित-अश्विन-शमी - फोटो : ANI
भारतीय टीम के पास भी अनुभव नहीं
हालांकि, भारतीय टीम भी अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना इंग्लैंड में है। रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट की वजह से इस दौरा का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में शुभमन गिल के नेतृत्व मं एक युवा टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई है और एक नए युग की शुरुआत करेगी।

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
कुलदीप यादव-मैथ्यू हेडन - फोटो : bcci-icc
हेडन की नजर में भारत को जीतने होंगे ये दो टेस्ट
हेडन ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के गेंदबाज इतने अच्छे हैं। उनके कई गेंदबाज चोटिल हैं और कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। उसके लिए यही बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, उत्तरी इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच काफी महत्वपूर्ण होंगे। भारत अगर इन मैच में जीत हासिल कर लेता है तो वह सीरीज अपने नाम कर सकता है।'

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
डेल स्टेन - फोटो : BCCI
स्टेन बोले- इंग्लैंड 3-2 से सीरीज अपने नाम करेगा
स्टेन ने इंग्लैंड को जीत का दावेदार बताया। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम काफी युवा है। यह कहा जा सकता है कि इंग्लैंड सीरीज जीतने जा रहा है, लेकिन यह बिना संघर्ष के नहीं होने वाला है। मुझे लगता है कि एक या दो टेस्ट ऐसे होंगे जिन्हें भारत अपने नाम कर सकता है। सभी मैच करीबी होंगे, लेकिन हर मैच का नतीजा निकलेगा। मुझे लगता है कि यह 3-2 से इंग्लैंड के पक्ष में होगा।'

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
दासगुप्ता ने भी इंग्लैंड को 3-2 से जीत का दावेदार बताया
पूर्व भारतीय क्रिकेटरों दीप दासगुप्ता और संजय मांजरेकर ने भी इंग्लैंड को सीरीज में जीत का दावेदार बताया, लेकिन साथ ही कहा कि मुकाबला काफी करीबी होगा। दासगुप्ता ने कहा, 'भारतीय टीम काफी युवा है और उसका कप्तान भी युवा है। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिससे इंग्लैंड को थोड़ा फायदा मिलेगा। इंग्लैंड को घरेलू मैदान पर खेलने का भी फायदा मिलेगा, लेकिन सीरीज काफी करीबी होगी। मुझे लगता है कि इंग्लैंड 3-2 से जीतेगा।'

IND vs ENG: Steyn and Hayden predict that England will win Test series, Manjrekar and Dasgupta supports
शुभमन गिल-संजय मांजरेकर - फोटो : ANI-sanjay manjrekar (instagram)
मांजरेकर ने इंग्लैंड की जीत को लेकर रखी यह राय
मांजरेकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि इंग्लैंड श्रृंखला जीतने के लिए बेहतर स्थिति में है। वे अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे हैं और भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, इसलिए मुझे लगता है कि इंग्लैंड यह सीरीज जीत सकता है।' लीड्स में शुरुआती टेस्ट के बाद दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed