{"_id":"604317138ebc3eda4d71a6a5","slug":"ind-vs-eng-washington-sundar-not-out-on-96-missed-a-chance-to-score-his-maiden-test-century","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvENG: साथी खिलाड़ियों ने नहीं बनाने दिया शतक, 96 रन पर नाबाद लौटे वाशिंगटन सुंदर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: साथी खिलाड़ियों ने नहीं बनाने दिया शतक, 96 रन पर नाबाद लौटे वाशिंगटन सुंदर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने नाबाद 96 रन बनाए और टीम की तरफ से दूसरे बड़े स्कोरर रहे। 21 वर्षीय खिलाड़ी अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं और दूसरी बार शतकीय पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वे 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
2 of 4
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : twitter
बात करें मैच की तो सुंदर इस बार पूरी लय में थे और शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन अक्षर पटेल के रनआउट होने के बाद दूसरे छोर पर किसी अन्य खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया। पटेल के आउट होते ही इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज दोनों ही स्टोक्स की ओवर में बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं वाशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर दूसरे छोर पर ही खड़े रहे।
3 of 4
वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि वाशिंगटन सुंदर भारत की पहली पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस वक्त भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 146 रन था। इसके बाद सुंदर ने पंत के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 113 रनों की अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। पंत के आउट होने के बावजूद सुंदर नहीं रुके और रनों की रफ्तार बरकरार रखते हुए अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 106 रनों की एक और शतकीय साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को एक मजबूत बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : twitter@Rcbtweets
सुंदर ने अपनी इस पारी में 174 गेंदों में 96 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दस चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी में सुंदर से अधिक रन ऋषभ पंत (101) ने बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।