सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Will Ben Stokes Bowl Against India In 4th Test? Brendon McCullum gives Answer

IND vs ENG 4th Test: क्या भारत के खिलाफ चौथे मुकाबले में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? कोच मैकुलम ने दिया जवाब

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Feb 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

राजकोट टेस्ट से पहले स्टोक्स ने कहा था कि उन्होंने अपने फिजियोथेरेपिस्ट से वादा किया था कि वह मौजूदा सीरीज में गेंदबाजी नहीं करेंगे। स्टोक्स से जब पूछा गया कि क्या रविवार को तीसरे टेस्ट में 434 रन की हार के बाद वह फिर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया था।

IND vs ENG: Will Ben Stokes Bowl Against India In 4th Test? Brendon McCullum gives Answer
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ लगातार दो मैच में हार के बाद गेंदबाजी में जल्द वापसी करने पर मजबूर होना पड़ा है। इंग्लैंड के हेड कोच ब्रैंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि यह टीम के लिए अच्छे संकेत हैं, लेकिन वे नहीं चाहते कि कप्तान खुद को अनावश्यक रूप से किसी परेशानी में डालें। घुटने की सर्जरी के बाद अब भी उबर रहे स्टोक्स ने पिछले साल जून में दूसरे एशेज टेस्ट के बाद से गेंदबाजी नहीं की है। क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैकुलम के हवाले से कहा, 'यह अच्छी बात है कि वह ऐसी स्थिति में पहुंच रहे हैं जहां उन्हें लगता है कि वह गेंदबाजी कर सकते हैं।
Trending Videos

मैकुलम ने स्टोक्स को लेकर क्या कहा?

मैकुलम ने कहा- हालांकि, बेन चालाक हैं। वह तब तक गेंदबाजी नहीं करेंगे जब तक उन्हें लगता है कि वह वैध रूप से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। समस्या यह होगी कि अगर वह इस चक्कर में पड़ना शुरू कर देते हैं तो फिर वह उससे बाहर नहीं निकल सकते हैं। तो हम देखेंगे कि क्या हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट से गेंदबाजी न करने का किया था वादा

IND vs ENG: Will Ben Stokes Bowl Against India In 4th Test? Brendon McCullum gives Answer
इंग्लैंड की टीम - फोटो : BCCI
राजकोट टेस्ट से पहले स्टोक्स ने कहा था कि उन्होंने अपने फिजियोथेरेपिस्ट से वादा किया था कि वह मौजूदा सीरीज में गेंदबाजी नहीं करेंगे। स्टोक्स से जब पूछा गया कि क्या रविवार को तीसरे टेस्ट में 434 रन की हार के बाद वह फिर ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं हां नहीं कह रहा, मैं ना भी नहीं कह रहा। मैं हमेशा ज्यादातर चीजों के बारे में बहुत आशावादी हूं। मैं और टीम मैनेजमेंट मेडिकल टीम के साथ एक गंभीर चर्चा करेंगे कि मुझपर कब तक वर्कलोड डाला जा सकता है और मेरी हालत में कितना सुधार है। 

राजकोट टेस्ट के दौरान स्टोक्स ने भी शत प्रतिशत ट्रेनिंग की थी और स्वीकार किया कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने अभ्यास मैच में एक दिन में शत प्रतिशत गेंदबाजी की जिससे मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। मुझे लगा कि मैं मैचों में गेंदबाजी कर सकता था, लेकिन यह बेवकूफी होती। 

स्टोक्स ने गेंदबाजी की तो इंग्लैंड को होगा फायदा

IND vs ENG: Will Ben Stokes Bowl Against India In 4th Test? Brendon McCullum gives Answer
बेन स्टोक्स और जेम्स एंडरसन - फोटो : BCCI
सीरीज के पहले मैच में 28 रन से जीत दर्ज करने के बाद विशाखातपत्तनम में दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 106 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, राजकोट में इंग्लैंड को सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा जिससे भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अगर यह ऑलराउंडर दोबारा गेंदबाजी करना शुरू करता है तो इंग्लैंड की टीम को काफी फायदा होगा। मेहमान टीम ने पहले दो टेस्ट में सिर्फ एक तेज गेंदबाज को उतारने का फैसला किया था। उन्होंने शोएब बशीर को तीसरे गेम में जेम्स एंडरसन और मार्क वुड दोनों को खिलाने की वजह से ड्रॉप करना पड़ा था।

मैकुलम ने वापसी को लेकर कही यह बात

IND vs ENG: Will Ben Stokes Bowl Against India In 4th Test? Brendon McCullum gives Answer
रोहित और बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के 'बैजबॉल' रवैये का भी तीसरे टेस्ट में उलटा असर पड़ा जिसमें उसे 434 रन से हार का सामना करना पड़ा जो 1934 के बाद से रन के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है। हालांकि, मैकुलम ने कहा कि हार निश्चित तौर पर मेहमान टीम को नुकसान पहुंचा रही हैस लेकिन वे पांच मैचों की सीरीज के बाकी मैचों में भी आक्रामक रवैया जारी रखेंगे। मैकुलम ने कहा कि उन्हें अपने रवैये पर कोई खेद नहीं है। उन्होंने कहा- हम पन्ना पलटेंगे और भारत को दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि सात या आठ दिनों में हम इस बारे में बात कर रहे होंगे कि सीरीज निर्णायक मुकाबले में जाना कितना रोमांचक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed