NZ Inning
81/2 (8.1 ov)
Glenn Phillips 1(3)*
Daryl Mitchell 9 (6)
IND elected to bowl
{"_id":"6ad8d7e0066ef63cab0d32f0","slug":"ind-vs-nz-1st-t20-2026-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-new-zealand-match-online-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कितने बजे होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?: टीम इंडिया के सामने मुश्किल चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कितने बजे होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?: टीम इंडिया के सामने मुश्किल चुनौती, जानें पिच और मौसम का हाल
Thu, 22 Oct 2026 08:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:33 AM IST
सार
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए ये सीरीज व्यक्तिगत तौर पर काफी मायने रखती है।
- न्यूजीलैंड में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, ऐसे में ये देखने दिलचस्प होगा कि भारत की रणनीति क्या रहती है।
- भारतीय फैंस के लिए राहत की बात ये है कि चूंकि मैच न्यूजीलैंड में हो रहा है इसलिए उन्हें इसे देखने के लिए देर रात तक नहीं जागना होगा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत की न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत गुरुवार को होने वाले पहले टी20 से होगी। भारत को इस दौरे पर तीनों प्रारूप की सीरीज खेलनी है और सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत इस दौरे पर अपना दबदबा दिखाने उतरेगा। श्रेयस की कप्तानी में भारत को अब तक मिलाजुला नतीजा मिला है। आयरलैंड और इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टी20 टीम विदेशी दौरे पर दमदार वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सिर्फ चार बल्लेबाज पहले भी न्यूजीलैंड में खेल चुके हैं सीरीज
न्यूजीलैंड में पिछली बार भारत ने 2022 में नेपियर में टी20 मैच खेला था और वर्षाबाधित वह मैच डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर ड्रॉ रहा था। भारत ने वह सीरीज जीती थी चूंकि खराब मौसम के कारण एक ही मैच हो सका था। भारत के सिर्फ चार बल्लेबाज पहले न्यूजीलैंड में टी20 खेल चुके हैं जिनमें कप्तान अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और शिवम दुबे शामिल हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारत के सामने क्या है चुनौती
पिछली दो टी20 सीरीज में अपराजेय रही भारतीय टीम को न्यूजीलैंड आकर आराम करने, अनुकूलन और अभ्यास के लिए दो ही दिन का समय मिला, लेकिन अपने बल्लेबाजों के दम पर श्रेयस अय्यर की टीम जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी। अय्यर की कप्तानी की शुरूआत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पराजय के साथ हुई और अब उनके सामने खुद को कठिन परिस्थितियों में साबित करने की चुनौती होगी। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज ड्रॉ खेली। अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज भी उसी तरह रहती है जैसे इंग्लैंड के खिलाफ थी तो अय्यर पर दबाव बढ़ जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि दो साल बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले टी20 विश्व कप में वह भारत के कप्तान होंगे।

पिच और मौसम के बारे में जानें
न्यूजीलैंड में इस समय गर्मियों की शुरुआत है। हालांकि मैच शुरू होने तक तापमान में गिरावट आ सकती है और खिलाड़ियों को दिन के दौरान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने वाले सुहावने मौसम का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। मैच चूंकि स्थानीय समयानुसार रात में शुरू होगा इसलिए मैदान पर भी ठंडक महसूस हो सकती है। मैच के दौरान ओस पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। न्यूजीलैंड में आमतौर पर तेज गेंदबाजों के मददगार पिच होती है और क्राइस्टचर्च में भी ऐसी ही पिच देखने को मिल सकती है।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 12:00 बजे होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।