NZ Inning
160/3 (15.1 ov)
Glenn Phillips 43(23)*
Bevon Jacobs 16 (9)
IND elected to bowl
Live
IND vs NZ Live Score: 122 पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, अर्शदीप ने मिचेल को किया आउट; मयंक-अक्षर को भी सफलता
{"_id":"6ad9a5776a338e138c064808","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-1st-t20i-2026-match-at-hagley-oval-stadium-news-2026-10-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Score: 122 पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, अर्शदीप ने मिचेल को किया आउट; मयंक-अक्षर को भी सफलता","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Thu, 22 Oct 2026 01:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:46 PM IST
खास बातें
Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह अर्शदीप का भारत के लिए 100वां मैच है।
विज्ञापन
डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
01:37 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
13वें ओवर में 122 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं। जैकब्स ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है।01:37 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ
12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। कीवी 10 से ऊपर के रन रेट से रन बना रहे हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 14 गेंद में 23 रन और डेरिल मिचेल 18 गेंद में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
01:24 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 12 रन और मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन के रूप में दो झटके लगे। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन और एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने साइफर्ट को और अक्षर ने एलन को पवेलियन भेजा।01:22 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: नौ ओवर का खेल हुआ
नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स चार रन और मिचेल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन के रूप में दो झटके लगे। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन और एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने साइफर्ट को और अक्षर ने एलन को पवेलियन भेजा।01:13 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: एलन की तूफानी बल्लेबाजी का अंत
आठवें ओवर में 80 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इससे पहले मयंक यादव ने टिम साइफर्ट को आउट किया था। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 81 रन है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।01:01 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: मयंक को पहली सफलता
रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। अपने पहले ही ओवर में आखिरी गेंद पर मयंक ने टिम साइफर्ट को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। पांचवें ओवर में मयंक ने केवल तीन रन खर्च किए। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले तीसरे और चौथे ओवर में भुवनेश्वर और अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए थे और 17-17 रन लुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:50 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर का महंगा दूसरा ओवर
न्यूजीलैंड ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिन एलन छह गेंद में आठ रन और टिम साइफर्ट 13 गेंद में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में चार रन दिए थे, लेकिन उनका दूसरा ओवर महंगा रहा। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 17 रन दिए। अर्शदीप का यह 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने अपने पहले ओवर में आठ रन दिए थे।12:35 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। ओपनर्स फिन एलन और टिम साइफर्ट क्रीज पर हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और पहली ही गेंद से उन्हें स्विंग मिल रही है। भुवनेश्वर का काफी समय से इंतजार था और उनकी वापसी से फैंस काफी खुश हैं। पहले ओवर में चार रन बने।12:30 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: राष्ट्रगान से पहले हाका समारोह, दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत
स्टीफन फ्लेमिंग ने हेगली ओवल की घंटी बजाई। इसके बाद दोनों टीमों के स्वागत के लिए हाका समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। मैच से पहले की रस्में पूरी हो चुकी हैं और दर्शकों ने जोरदार तालियों से इसका स्वागत किया। न्यूजीलैंड के इस गर्मियों के सत्र के पहले मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हैं।
12:04 PM, 22-Oct-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव और अर्शदीप सिंह।न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, लोकी फर्ग्यूसन।