फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
NZ Inning
218/4 (19.3 ov)
Michael Bracewell 6(5)*
Glenn Phillips 76 (38)
IND elected to bowl

Live

IND vs NZ Live Score: 195 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका, बेवन जैकब्स रन आउट; ग्लेन फिलिप्स की तूफानी बल्लेबाजी

Thu, 22 Oct 2026 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 Oct 2026 02:17 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह अर्शदीप का भारत के लिए 100वां मैच है।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 1st T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

02:16 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को चौथा झटका

18वें ओवर में 195 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा। बेवन जैकब्स रन आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंद में तीन छक्के की मदद से 31 रन बनाए। फिलहाल फिलिप्स 32 गेंद में 63 रन और माइकल ब्रेसवेल दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 199 रन है।
02:07 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: फिलिप्स का अर्धशतक

ग्लेन फिलिप्स ने 27 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 17वें ओवर में मयंक की गेंद पर छक्का लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 13वां अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल फिलिप्स और बेवन जैकब्स के बीच 55+ रन की साझेदारी भी हो चुकी है। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 190 रन है। फिलिप्स 29 गेंद में 58 रन और जैकब्स 15 गेंद में 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
01:55 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 15 ओवर का खेल हुआ

15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेवन जैकब्स नौ गेंद में 16 रन और ग्लेन फिलिप्स 22 गेंद में 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
01:37 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

13वें ओवर में 122 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को भुवनेश्वर के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स क्रीज पर हैं। जैकब्स ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। 13 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन है।
01:37 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: 12 ओवर का खेल हुआ

12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। कीवी 10 से ऊपर के रन रेट से रन बना रहे हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 14 गेंद में 23 रन और डेरिल मिचेल 18 गेंद में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
01:24 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक

10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स 12 रन और मिचेल 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन के रूप में दो झटके लगे। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन और एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने साइफर्ट को और अक्षर ने एलन को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: नौ ओवर का खेल हुआ

नौ ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स चार रन और मिचेल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलन के रूप में दो झटके लगे। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन और एलन 24 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने साइफर्ट को और अक्षर ने एलन को पवेलियन भेजा।
01:13 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: एलन की तूफानी बल्लेबाजी का अंत

आठवें ओवर में 80 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने फिन एलन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह 24 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इससे पहले मयंक यादव ने टिम साइफर्ट को आउट किया था। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 81 रन है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। 
01:01 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: मयंक को पहली सफलता

रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। अपने पहले ही ओवर में आखिरी गेंद पर मयंक ने टिम साइफर्ट को विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। पांचवें ओवर में मयंक ने केवल तीन रन खर्च किए। साइफर्ट 17 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले तीसरे और चौथे ओवर में भुवनेश्वर और अर्शदीप गेंदबाजी के लिए आए थे और 17-17 रन लुटाए थे।
12:50 PM, 22-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भुवनेश्वर का महंगा दूसरा ओवर

न्यूजीलैंड ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए हैं। फिन एलन छह गेंद में आठ रन और टिम साइफर्ट 13 गेंद में 20 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भुवनेश्वर ने पहले ओवर में चार रन दिए थे, लेकिन उनका दूसरा ओवर महंगा रहा। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 17 रन दिए। अर्शदीप का यह 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने अपने पहले ओवर में आठ रन दिए थे।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed