फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Champions Trophy 2025 virat kohli to complete 300 odi matches join sachin dhoni club

Virat Kohli: कोहली रचेंगे वनडे में इतिहास, कीवियों के खिलाफ मैच में उतरते ही कर लेंगे धोनी-द्रविड़ की बराबरी

Fri, 28 Feb 2025 08:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 28 Feb 2025 08:44 PM IST
सार

किंग कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 और उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए। दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 347 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
IND vs NZ Champions Trophy 2025 virat kohli to complete 300 odi matches join sachin dhoni club
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही इतिहास रच देंगे। यह उनके वनडे करियर का 300वां मुकाबला होगा। इसी के साथ वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन

ऐसा करने वाले सातवें भारतीय बनेंगे कोहली
किंग कोहली से पहले भारत के छह खिलाड़ियों ने 300 और उससे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इनमें शीर्ष पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज हैं। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन बनाए। दूसरे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 347 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। राहुल द्रविड़ (340) तीसरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) चौथे, सौरव गांगुली (308) पांचवें और युवराज सिंह (301) छठे पायदान पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली से पहले 21 बल्लेबाजों ने किया यह कारनामा
विराट कोहली ने अपने अब तक के करियर में 299 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 136 के स्ट्राइक रेट और 58.20 के औसत से 14085 रन बनाए। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का दबदबा है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली से पहले 21 खिलाड़ियों ने वनडे में 300 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं।
विज्ञापन

केएल राहुल ने की विराट कोहली की तारीफ
शुक्रवार को केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली की तारीफ करते हुए कहा- वह जिस तरह का खिलाड़ी रहा है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता... उसने बहुत सारे खेल खेले हैं, अंतरराष्ट्रीय खेल खेले हैं और वह एक बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। वह एक महत्वपूर्ण वरिष्ठ खिलाड़ी है, जिसे हम हमेशा आदर्श मानते हैं। उम्मीद है कि उसमें और भी कई शतक बाकी हैं।

भारतीय टीम का विजयी अभियान जारी
भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक का सफर शानदार रहा है। रोहित शर्मा की सेना ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप स्टेज पर भारत को तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, जो दो मार्च को दुबई में होगा। यह मैच सेमीफाइनल की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed