{"_id":"6a841672bfee3c4a29057caa","slug":"sri-lanka-s-dinesh-chandimal-taken-to-hospital-for-a-precautionary-scan-after-injuring-his-shoulder-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंकाई टीम को लगा झटका, बल्लेबाज दिनेश चांदीमल चोटिल हुए; स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंकाई टीम को लगा झटका, बल्लेबाज दिनेश चांदीमल चोटिल हुए; स्कैन के लिए अस्पताल भेजा गया
Tue, 18 Aug 2026 01:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:53 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फील्डिंग करने के दौरान टीम के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल चोटिल हो गए। एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन बड़ा झटका लगा। अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। चांदीमल को कंधे और गर्दन में चोट लगी है। उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मंगलवार को पहले सत्र में फील्डिंग करते समय बाउंड्री रोकने के लिए डाइव लगाते समय चांदीमल के दाहिने कंधे और गर्दन में चोट लग गई।
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट ने दिया अपडेट
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, 'टीम के फिजियोथेरेपिस्ट और चिकित्सकों ने ग्राउंड पर उनकी जांच की और उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद उनकी चोट का अपडेट दिया जाएगा।' केएल राहुल के डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ से लगाए स्वीप को रोकने के लिए चांदीमल आगे बढ़े। उन्होंने गेंद को रोक दिया, लेकिन खुद को चोटिल कर बैठे। वे पूरी तरह से गिर गए और उनके शरीर का पूरा वजन उनकी गर्दन पर आ गया। उन्हें अपनी गर्दन का पिछला हिस्सा पकड़े हुए देखा गया। फिजियो देखने आए, फिर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

पहली पारी में सस्ते में आउट हुए थे चांदीमल
चांदीमल श्रीलंका के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। पहली पारी में वह महज चार रन बना सके थे, लेकिन मैच की परिस्थितियों को देखते हुए दूसरी पारी में वह बेहद अहम हो सकते हैं। श्रीलंका चाहेगी कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर न हो। मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पड्डिकल के 167 और केएल राहुल के 82 रन की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे। श्रीलंका पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई और भारतीय टीम से पहली पारी के आधार पर 178 रन से पिछड़ रही है। भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है और उसने अब तक 350+ रनों की बढ़त हासिल कर ली है।