{"_id":"694576b336343214750b21f2","slug":"ind-vs-sa-5th-t20-fewest-balls-to-1000-t20i-runs-for-india-abhishek-sharma-virat-kohli-suryakumar-yadav-2025-12-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: विराट से इस मामले में आगे नहीं जा सके अभिषेक, नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से महज 12 रन से चूके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: विराट से इस मामले में आगे नहीं जा सके अभिषेक, नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से महज 12 रन से चूके
Fri, 19 Dec 2025 09:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:30 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह विराट कोहली के नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह विराट कोहली के नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे। इस मैच में उन्होंने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रनों की दमदार पारी खेली। उनका लक्ष्य विराट कोहली के उस रिकॉर्ड को तोड़ना था, जो पूर्व भारतीय कप्तान ने नौ साल पहले यानी 2016 में बनाया था। किंग कोहली एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम 1614 रन दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा ने इस साल 1602 रन बनाए। इस मामले में तीसरे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 2022 में 1503 रन बनाए।
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

| रन | खिलाड़ी | कैलेंडर वर्ष |
|---|---|---|
| 1614 | विराट कोहली | 2016 |
| 1602 | अभिषेक शर्मा | 2025 |
| 1503 | सूर्यकुमार यादव | 2022 |
| 1338 | सूर्यकुमार यादव | 2023 |
| 1297 | यशस्वी जायसवाल | 2023 |
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने सबसे कम गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कारनामा 528 गेंदों में किया और सबसे कम गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। दूसरे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं, जिन्होंने 573 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय

| गेंदें | खिलाड़ी |
|---|---|
| 528 | अभिषेक शर्मा |
| 573 | सूर्यकुमार यादव |
| 679 | हार्दिक पांड्या |
| 679 | संजू सैमसन |
| 686 | केएल राहुल |