फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SL Colombo Test Day 4 Weather update and report know details

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: चौथे दिन भी बारिश का साया, क्या श्रीलंका बचा पाएगा फॉलोऑन? जानिए मौसम का हाल

Tue, 25 Aug 2026 10:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 25 Aug 2026 10:58 PM IST
सार

कोलंबो में भारत-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है। बारिश की कुल संभावना 97 प्रतिशत है। श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन चाहिए, जबकि उसके दो विकेट बाकी हैं।

विज्ञापन
IND VS SL Colombo Test Day 4 Weather update and report know details
चौथे दिन बारिश का साया - फोटो : IANS

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बारिश लगातार खलल डाल रही है। मुकाबले के पहले तीन दिन मौसम की वजह से खेल प्रभावित हुआ और अब चौथे दिन भी बारिश मैच का रोमांच बिगाड़ सकती है। कोलंबो में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा
चौथे दिन श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी को आगे बढ़ाने उतरेगी। मेजबान टीम के सामने फिलहाल फॉलोऑन बचाने की चुनौती है। श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 39 रन और बनाने हैं, जबकि उसके सिर्फ दो विकेट शेष हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर और लाहिरू कुमारा 8 रन बनाकर नाबाद थे। ऐसे में चौथे दिन श्रीलंकाई टीम की पहली कोशिश बाकी बचे दो विकेटों के साथ फॉलोऑन का खतरा टालने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS SL Colombo Test Day 4 Weather update and report know details
चौथे दिन बारिश का साया - फोटो : IANS
97 फीसदी बारिश की संभावना
एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 97 फीसदी है। ऐसे में मैच के दौरान कई बार बारिश के कारण खेल रुकने की आशंका बनी हुई है। मंगलवार को भी बारिश की संभावना 96 फीसदी थी। हालांकि, बारिश के बावजूद कुछ समय तक खेल जारी रहा, लेकिन अतिरिक्त समय को छोड़ दें तो करीब एक घंटे का खेल प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक ऐसा रहेगा मौसम
चौथे दिन के लिए घंटेवार मौसम पूर्वानुमान भी क्रिकेट फैंस के लिए ज्यादा राहत देने वाला नहीं है।
  • सुबह 6 बजे: बारिश की संभावना 85 फीसदी
  • सुबह 9 बजे: 75 फीसदी
  • सुबह 11 बजे: 75 फीसदी
  • दोपहर 12 बजे: 68 फीसदी
  • दोपहर 1 बजे: 49 फीसदी
  • दोपहर 2 बजे: 56 फीसदी
  • दोपहर 3 बजे: 63 फीसदी
  • शाम 4 बजे: 45 फीसदी
  • शाम 5 बजे: 53 फीसदी
  • शाम 6 बजे: 45 फीसदी
यानी दिन के अधिकांश हिस्से में बारिश का खतरा बना रहेगा। खासकर सुबह के समय बारिश की संभावना अधिक है, जिससे निर्धारित समय पर खेल शुरू होने को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

IND VS SL Colombo Test Day 4 Weather update and report know details
देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल - फोटो : IANS
भारत ने 503/9 पर घोषित की पारी
इस मुकाबले में भारत ने पहली पारी 503 रन पर 9 विकेट के स्कोर पर घोषित की। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन की शानदार पारियां खेलीं। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में श्रीलंका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए थे। भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।

IND VS SL Colombo Test Day 4 Weather update and report know details
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI
भारत की नजर पारी से जीत पर
चौथे दिन कुल 98 ओवर का खेल निर्धारित है। हालांकि, बारिश की 97 फीसदी संभावना को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि वास्तव में कितने ओवर फेंके जा पाते हैं। भारत की कोशिश होगी कि श्रीलंका को जल्द से जल्द ऑलआउट कर फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया जाए और फिर पारी के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया जाए। वहीं श्रीलंका की टीम पहले फॉलोऑन से बचने और उसके बाद मैच को बचाने की कोशिश करेगी। बारिश इस मुकाबले में लगातार सबसे बड़ा फैक्टर बनी हुई है। ऐसे में चौथे दिन मौसम का मिजाज मैच के नतीजे पर भी अहम असर डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed