फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Indias playing 11 for second ODI, Gambhir-Rohit will take big decision riyan parag can make debut

IND vs SL: दूसरे वनडे में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11? गंभीर-रोहित लेंगे बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को देंगे मौका

Sun, 04 Aug 2024 09:20 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 04 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

इस सीरीज का दूसरा वनडे रविवार (चार अगस्त) को खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी थी। एक समय श्रीलंका का स्कोर 101/5 था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने उन्हें 230 तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन
IND vs SL: Indias playing 11 for second ODI, Gambhir-Rohit will take big decision riyan parag can make debut
भारत श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला, आंकड़ों पर एक नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत को 231 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम 230 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी। हालांकि, अंत तक आते-आते टीम पूरी तरह बिखर गई। माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग 11 बदल सकती है।
विज्ञापन

IND vs SL: Indias playing 11 for second ODI, Gambhir-Rohit will take big decision riyan parag can make debut
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
भारतीय गेंदबाज नहीं छोड़ सके प्रभाव
इस सीरीज का दूसरा वनडे रविवार (चार अगस्त) को खेला जाएगा। पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी चर्चा का विषय बनी थी। एक समय श्रीलंका का स्कोर 101/5 था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन ने उन्हें 230 तक पहुंचा दिया। मोहम्मद सिराज को पावरप्ले में एक सफलता मिली, लेकिन पहले दस ओवर के बाद वह कुछ प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस मुकाबले में अर्शदीप को दो विकेट मिले, जो उन्होंने 40वें ओवर के बाद लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL: Indias playing 11 for second ODI, Gambhir-Rohit will take big decision riyan parag can make debut
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर - फोटो : BCCI
इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद साबित हुई। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी के बावजूद भारत को एक स्पिनर की कमी खली। शिवम दुबे को चार ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी। वहीं, एक समय ऐसा आया जब शुभमन गिल को भी गेंद सौंपी गई। माना जा रहा है कि दूसरे वनडे में रोहित अपने स्पिन अटैक को मजबूत करने के लिए रियान पराग को टीम में शामिल कर सकते हैं। अगर उन्हें इस सीरीज मुकाबले में मौका मिलता है तो वह वनडे प्रारूप में डेब्यू करेंगें। वहीं, केएल राहुल की मौजूदगी में ऋषभ पंत को मौका मिलना मुश्किल है। पहले मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 31 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

IND vs SL: Indias playing 11 for second ODI, Gambhir-Rohit will take big decision riyan parag can make debut
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत:
 शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रियान पराग, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed