{"_id":"6ac746b150c64e07130e1fce","slug":"ind-vs-wi-2nd-t20-2026-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैमसन को मिलेगा आराम!: वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में उतारने की कितनी संभावना? गेंदबाजी में भी बदलाव संभव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैमसन को मिलेगा आराम!: वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में उतारने की कितनी संभावना? गेंदबाजी में भी बदलाव संभव
Fri, 09 Oct 2026 06:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:25 AM IST
सार
India vs West Indies T20 Playing 11 Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत के लिए संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में टीम प्रबंधन ओपनिंग जोड़ी में बदलाव कर सकता है। इस बात की संभावना अधिक है कि वैभव सूर्यवंशी अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन
सैमसन और वैभव
- फोटो : BCCI/IANS
विस्तार
संजू सैमसन को छोड़कर भारत के सभी बल्लेबाज फॉर्म में हैं और इसलिए टीम प्रबंधन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ को होने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करने के लिए भेज सकता है। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी, लेकिन उसके लिए सैमसन का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
सैमसन की फॉर्म पर सवाल क्यों?
सैमसन पिछली चार पारियों में केवल 29 रन बना पाए हैं जिनमें उनका उच्चतम स्कोर 11 है। उनकी असफलता के कारण भारत को इन मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई। लेकिन पिछले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में मध्य क्रम ने सैमसन की असफलता का टीम पर खास असर नहीं पड़ने दिया। अय्यर ने अपने करियर के 68वें मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। ऐसे में सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है जिन्होंने अब तक मिले अवसरों पर यह साबित कर दिया कि वह खेल के छोटे प्रारूप के लिए उपयुक्त बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास कई तरह के शॉट हैं और वह अपने आक्रामक अंदाज से विपक्षी टीम को शुरू में ही दबाव में ला सकते हैं।
भारतीय टीम प्रबंधन ने हालांकि इस 15 वर्षीय बल्लेबाज को मौका देने के बजाय अब तक अभिषेक और सैमसन की स्थापित सलामी जोड़ी का ही समर्थन किया है। जापान में एशियाई खेलों में सूर्यवंशी और अभिषेक ने ही पारी का आगाज किया था और सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। इस तरह से टीम प्रबंधन ने सैमसन के प्रति अपना समर्थन जारी रखा, लेकिन यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है।

अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
क्यों सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज सैमसन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि वह विश्व कप में दिखाए गए अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर लंबे समय तक अपनी जगह बरकरार नहीं रख सकते हैं। लेकिन सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा के बावजूद यह भी जान लिया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक अलग ही चीज है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की 0-3 से हार में उन्होंने 14, 13 और 15 रन बनाए। एशियाई खेलों में बिहार के इस बल्लेबाज ने 18 और 35 रन बनाए। एक युवा खिलाड़ी के लिए यह स्कोर खराब नहीं हैं लेकिन इनसे यह तथ्य भी साबित होता है कि केवल प्रचार के कारण उन्हें शीर्ष स्तर के क्रिकेट में जल्दबाजी में शामिल नहीं किया जा सकता है। इसलिए टीम प्रबंधन सूर्यवंशी को एक और मौका देने से पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगा।

गेंदबाजी संयोजन में बदलाव पर हो सकता है विचार
भारत अपनी तेज गेंदबाजी संयोजन में भी बदलाव पर विचार करेगा। लखनऊ में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के पहले ओवर में ही मयंक यादव ने 16 रन लुटा दिए थे। वह बीच के ओवरों और अंतिम ओवरों में भी महंगे साबित हुए। भारत ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल करने और उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी करवाने के बारे में सोच सकता है, हालांकि वनडे सीरीज के दौरान यह प्रयोग खास सफल नहीं रहा था। स्पिन विभाग की बात करें तो कुलदीप यादव के साथ अक्षर पटेल के जुड़ने से टीम को मजबूती मिली है। इन दोनों ने पहले मैच में दो-दो विकेट लिए थे। इसके अलावा युवा ऑलराउंडर नमन धीर का प्रदर्शन भी भारत के लिए सकारात्मक पहलू है जिन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 31 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

नमन धीर और अर्शदीप
- फोटो : BCCI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील हुसैन, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 09 अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।