{"_id":"6ac86d75414e2bb57d0b518a","slug":"new-zealand-suffered-a-double-injury-blow-mark-chapman-and-zak-foulkes-ruled-out-of-t20-series-against-india-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड को लगा झटका: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चापमैन और फोक्स, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड को लगा झटका: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए चापमैन और फोक्स, इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका
Fri, 09 Oct 2026 09:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:59 AM IST
सार
न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले दोहरा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इनके रिप्लेसमेंट के नाम का भी एलान कर दिया है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट
- फोटो : X/IANS
विस्तार
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज मार्क चापमैन और तेज गेंदबाज जैक फोक्स चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 22 अक्तूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं चापमैन
मार्क चापमैन पिछले महीने यूरोपीय टी20 लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोटिल हो गए थे और फिलहाल उबर रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज फोक्स को कैंटरबरी के हालिया अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने कूल्हे के फ्लेक्सर में चोट लग गई थी। 32 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज चापमैन, जिन्होंने 113 टी20 मैच खेले हैं भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज तक पूरी तरह फिट होकर वापसी करने की राह पर हैं। हालांकि, जैक फोक्स की वापसी को लेकर अभी कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है।

चयनकर्ताओं ने किसे दिया मौका
इन दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद, चयनकर्ताओं ने उनकी जगह ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को न्यूजीलैंड के टी20 स्क्वाड में शामिल किया है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने इस सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने को एक बड़ा झटका माना है। उन्होंने मार्क और जैक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि टीम जोश और ब्लेयर के अनुभव का लाभ उठाने के लिए भाग्यशाली है और वे दोनों इस रोमांचक सीरीज का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली यह टी20 सीरीज एक नवंबर को हैमिलटन में समाप्त होगी।

टी20 सीरीज का कार्यक्रम
भारत का न्यूजीलैंड दौरा पांच मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा। पहला और दूसरा टी20 क्रमशः 22 और 24 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद तीसरा टी20 27 अक्तूबर को वेलिंगटन में होगा, जबकि चौथा मुकाबला 30 अक्तूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। पांचवां और अंतिम टी20 मैच एक नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में आयोजित होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 22 अक्तूबर | पहला टी20 | हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| 24 अक्तूबर | दूसरा टी20 | हैगले ओवल, क्राइस्टचर्च |
| 27 अक्तूबर | तीसरा टी20 | हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन |
| 30 अक्तूबर | चौथा टी20 | ईडन पार्क, ऑकलैंड |
| 1 नवंबर | पांचवां टी20 | सेडन पार्क, हैमिल्टन |
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकोब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।