फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India head to head record with Pakistan at Under 19 Asia Cup know full schedule of tournament

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड? पुराना हिसाब चुकता करने का होगा मौका

Fri, 09 Oct 2026 09:19 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 09 Oct 2026 09:19 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों की भिड़ंत एशिया कप में होगी जिसका आयोजन अगले महीने किया जाएगा।

विज्ञापन
India head to head record with Pakistan at Under 19 Asia Cup know full schedule of tournament
भारतीय अंडर-19 टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ओमान में यह टूर्नामेंट पांच से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। सबकी निगाहें भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर थी, जिसके लिए एसीसी ने आठ नवंबर का दिन निर्धारित किया है। यानी एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

गत चैंपियन के तौर पर उतरेगा पाकिस्तान 
पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने पिछले साल दिसंबर में इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था। इसके चलते वह यहां मौजूदा चैंपियन के तौर पर खिताब का बचाव कराने उतरेगी। जूनियर एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच आठ नवंबर को ओमान के ओसीए ग्राउंड में मुकाबला होगा। 

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा यूएई और नेपाल अन्य दो टीमें हैं। भारत अपना अभियान छह नवंबर को नेपाल अंडर-19 के खिलाफ शुरू करेगा। ग्रुप स्तर पर सभी टीमों के बीच कुल 12 मैचों का आयोजन होगा। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें 12 नवंबर को सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल फाइनल में भिड़े थे भारत-पाकिस्तान
दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में पिछले साल अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच ही खेला गया था। इस मैच में फरहान यूसुफ की अगुआई वाली पाकिस्तान अंडर-19 ने भारतीय टीम को 191 रनों से हराकर दूसरी बार अंडर-19 एशिया कप खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

ओवरऑल भारी है भारत का पलड़ा
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबला हमेशा ही रोचक होता है। पिछली बार भले ही पाकिस्तान ने बाजी मार ली थी, लेकिन एशिया कप में भारत का पलड़ा चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी ही है। इन दोनों टीमों के बीच एशिया कप में कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से नौ बार भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि तीन मौकों पर पाकिस्तान सफलता हासिल करने में सफल रहा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed