सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs ZIM: check stats and records Highest total for India in T20 World Cups know full details

भारत ने टी20 विश्व कप का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया: आखिरी पांच ओवर में बने 80 रन; टूटा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Feb 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या के अर्धशतकों की मदद से जिम्बाब्वे को बड़ा लक्ष्य दिया। भारत ने इस तरह टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारतीय टीम लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और उसने 72 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

IND Vs ZIM: check stats and records Highest total for India in T20 World Cups know full details
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप में भारत का सर्वोच्च स्कोर है। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था। 
Trending Videos

टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च टोटल
भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले टीम कभी भी इतने रन इस वैश्विक टूर्नामेंट में नहीं बना सकी थी। वहीं, भारत का यह स्कोर टी20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च टोटल भी है। भारत ने इस मामले में जिम्बाब्वे को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए थे। टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: IND Vs ZIM:  कितनी टी20 पारियों बाद अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक? फॉर्म में वापसी करने में रहे सफल
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व इतिहास के सबसे बड़े टोटल
स्कोर टीम विरोधी टीम स्थान वर्ष
260/6 श्रीलंका केन्या जोहानिसबर्ग 2007
256/4 भारत जिम्बाब्वे चेन्नई 2026
254/6 वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे मुंबई 2026
235/5 आयरलैंड ओमान कोलंबो (SSC) 2026
230/8 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका मुंबई 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड मुंबई 2016

भारत की पारी में आए 17 छक्के
भारत ने इस पारी में 17 छक्के लगाए जो टी20 विश्व कप की एक पारी में उनके द्वारा लगाए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में लगाए 15 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। भारत मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक 63 छक्के लगा चुका है जो किसी एक टी20 विश्व कप में उसके द्वारा लगाए सबसे ज्यादा छक्के हैं। टीम ने 2024 में 61 छक्के लगाए थे। भारत से ज्यादा मौजूदा विश्व कप में वेस्टइंडीज ने छक्के लगाए हैं। वेस्टइंडीज की टीम अब तक 66 छक्के लगा चुकी है। 

अंतिम 30 गेंदों में बदला गियर
भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में गियर बदला जिससे टीम पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 176 रन था। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन जुटाए। इतना ही आखिरी 12 गेंदों पर 36 रन आए जिसमें आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाना शामिल है।

सभी छह बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 150+ के पार
  • भारत के लिए इस मैच में सभी छह बल्लेबाजों ने 150+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
  • टी20 विश्व कप में यह पहली बार हुआ है जब छह बल्लेबाजों ने 20+ रन बनाने की स्थिति में 150+ की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
  • वहीं, भारतीय पारी में सिर्फ 26 डॉट गेंद रही जो विश्व कप में पूरे 20 ओवर की पारी में संयुक्त रूप से सबसे कम है।
  • इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2016 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 26 डॉट गेंदें खेली थी।

अभिषेक-हार्दिक का चला बल्ला
भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। अभिषेक ने टी20 विश्व कप का अपना पहला पचासा लगाया। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में खामोश था जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन अब उन्होंने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अभिषेक के बल्ले से छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अर्धशतक निकला है। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पचासा लगाया था। उस वक्त अभिषेक ने नाबाद 68 रन बनाए थे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed