सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Big Win, Bitter Records? Shivam Dube and Maposa Register Unwanted Feats in T20 World Cup Clash IND vs ZIM

शिवम दुबे की गेंदबाजी क्यों बनी चिंता का कारण?: बने सबसे महंगे ओवर वाले भारतीय, एक बॉल तो पिच से बाहर फेंक दी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Feb 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत दर्ज की और 256 रन का बड़ा स्कोर बनाया। हालांकि, शिवम दुबे भारत की ओर से टी20 विश्व कप का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बने, जबकि मापोसा ने डेब्यू में 23 रन लुटाए। जीत के साथ कुछ कड़वे रिकॉर्ड भी जुड़े।

Big Win, Bitter Records? Shivam Dube and Maposa Register Unwanted Feats in T20 World Cup Clash IND vs ZIM
शिवम दुबे - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जिन्हें खिलाड़ी शायद ही याद रखना चाहेंगे। जहां एक ओर भारत ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत के 257 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 184 रन बना डाले। दुबे ने दो ओवर में 46 रन लुटाए।
Trending Videos

भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी
टी20 विश्वकप में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर और भारत का टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की तेज पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़े। अंत में तिलक वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को विस्फोटक अंदाज में खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे की कोशिश नाकाम
257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में 97 रन की शानदार नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की।

शिवम दुबे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
इस बड़ी जीत के बावजूद शिवम दुबे का गेंदबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने दो ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए। कप्तान ने उन्हें 15वें ओवर में गेंद सौंपी, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए। यह भारत की ओर से टी20 विश्व कप में फेंका गया सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2007 में युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 25 रन दिए थे। हालांकि, दुबे एक विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने तो एक गेंद पिच के बाहर फेंक दी, जिसे अंपायर ने नो बॉल दिया। दुबे ने एक बीमर भी फेंकी, जो नो बॉल हुई। कुल मिलाकर दुबे ने कल बेहद खराब गेंदबाजी की और हार्दिक-बुमराह के एक-एक ओवर रहते सूर्यकुमार का दुबे को आखिरी ओवर देना समझ से परे था।
 

डेब्यू में मापोसा का भी खराब रिकॉर्ड
दूसरी ओर जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज टिनोटेंडा मापोसा के लिए भी यह मुकाबला यादगार नहीं रहा। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने तीसरे ओवर (अपने स्पेल का पहला ओवर) में 23 रन खर्च किए। इस ओवर में एक नो-बॉल और दो वाइड भी शामिल थे। संजू सैमसन ने इस ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े। टी20 विश्व कप के इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे महंगा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड अभी भी स्टीव टिकोलो के नाम है, जिन्होंने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ 25 रन लुटाए थे।

जीत बड़ी, लेकिन सबक भी जरूरी
भारतीय टीम ने भले ही 72 रन से बड़ी जीत दर्ज की हो, लेकिन गेंदबाजी में कुछ कमजोरियां भी सामने आईं। सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही टीम इंडिया के लिए जरूरी होगा कि वह ऐसी गलतियों से सबक ले। वहीं, जिम्बाब्वे के लिए यह मैच सकारात्मक संकेत भी छोड़ गया, खासकर बेनेट की पारी के रूप में। चिंता इस बात की भी है कि अगर जिम्बाब्वे की टीम ने भारतीय गेंदबाजों की इतनी धुनाई की, तो फॉर्म में चल रहे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्या हश्र करेंगे। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मार्च को होने वाले सुपर-8 वर्चुअल नॉकआउट मुकाबले से पहले गेंदबाजी की कमियों पर ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed