सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Is Abhishek Sharma Just a ‘Slogger’? Ashwin Slams Amir, Compares Him to Yuvraj Singh T20 World Cup

अभिषेक को लेकर क्यों भिड़े भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर?: अश्विन का आमिर को करारा जवाब, युवराज से भी कर दी तुलना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Feb 2026 02:50 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्वकप में लगातार तीन शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा को पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने ‘स्लॉगर’ करार दिया था। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों में 55 रन की तूफानी पारी ने कहानी बदल दी। अश्विन ने आमिर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि अभिषेक का बैट स्विंग बेहतरीन है और उनकी तुलना उनके मेंटर युवराज से भी की। 

Is Abhishek Sharma Just a ‘Slogger’? Ashwin Slams Amir, Compares Him to Yuvraj Singh T20 World Cup
अश्विन ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप के ग्रुप चरण में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा आलोचकों के निशाने पर आ गए थे, लेकिन गुरुवार को उन्होंने 30 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली और जबरदस्त वापसी की। उनके फॉर्म में लौटने से फैंस को भी राहत मिली है, क्योंकि भारत का अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नॉकआउट मुकाबला है और अभिषेक उसमें काफी अहमियत रखेंगे।
Trending Videos


अभिषेक के लगातार शून्य पर आउट होने पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिषेक को एक 'स्लॉगर' यानी लप्पेबाज बताया था। आमिर का कहना था कि युवा बल्लेबाज के खेल में रक्षात्मक तकनीक की कमी है और वह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक के अर्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन ने आमिर को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन का पलटवार
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आमिर की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'आप उनके खेल के बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनका बैट स्विंग सबसे बेहतरीन में से एक है। हम सब जानते हैं कि युवराज सिंह उनके मेंटर हैं। शायद उनका बैट स्विंग युवराज से भी बेहतर है।' अश्विन ने आगे जोड़ा, 'जब भी अभिषेक गेंद को हिट करते हैं, वह बहुत दूर जाती है। लोग उन्हें स्लॉगर समझ लेते हैं, लेकिन उनकी गलती सिर्फ इतनी रही है कि वह हर गेंद पर इरादा दिखाना चाहते हैं।' अभिषेक के अर्धशतक ने टीम इंडिया की 72 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी में आक्रामकता के साथ-साथ धैर्य भी नजर आया।

गावस्कर भी हुए प्रभावित
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अभिषेक की पारी की तारीफ करते हुए कहा, 'हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 55 रन की पारी से अपने आलोचकों को चुप करा दिया। उन्होंने शुरुआत में समय लिया, ऑफ स्पिनर को सम्मान दिया और संयम से खेला। इस मैच में उन्होंने एक डिफेंसिव शॉट भी खेला, जो देखकर मुझे हैरानी हुई, क्योंकि आमतौर पर हम ऐसा नहीं देखते।'

बदली सोच, बदला खेल
यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह संदेश भी था कि अभिषेक परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं। अब सवाल यह है कि क्या वह यही पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ भी दिखाने में कामयाब होंगे। भारत और वेस्टइंडीज सुपर-8 के ग्रुप में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों के दो-दो अंक हैं। एक मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी, तो जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर थम जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed