सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rinku Singh Fathers Demise Virat Kohli Yuvraj Singh shares heartfelt message know

Rinku Singh Father Demise: रिंकू के पिता के निधन पर क्रिकेट जगत ने जताया दुख, दिग्गजों ने कैसे दी प्रतिक्रिया?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। इस संकट के समय में भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की है। आइये देखते हैं...

Rinku Singh Fathers Demise Virat Kohli Yuvraj Singh shares heartfelt message know
युवराज सिंह और विराट कोहली ने बंधाया रिंकू सिंह को ढांढस - फोटो : अमर उजाला-ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनके पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार को नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लिवर कैंसर के स्टेज-4 की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। इस संकट के समय में भारतीय क्रिकेटर्स ने एकजुटता दिखाते हुए दुख जताया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर लिखा, इस मुश्किल समय में मेरी दुआएं आपके साथ हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा, इस मुश्किल समय में मैं आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा हूं।
Trending Videos

 
 

 

नम आखों से दी अंतिम विदाई
रिंकू के पिता तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे, जहां लंबी बीमारी से जूझने के बाद उनका निधन हो गया। शुक्रवार को खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया, जहां स्टार बल्लेबाज और उनके पिता ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। रिंकू की कामयाबी में उनके पिता की अहम भूमिका रही। 
 

Rinku Singh Fathers Demise Virat Kohli Yuvraj Singh shares heartfelt message know
मां-पिता के साथ रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
पिता की मेहनत रंग लाई, बेटा बना 'स्टार'
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने जैसे ही एक के बाद एक जीत के पांच छक्के लगाए, तो रिंकू सिंह हर जगह छा गए। इसके बाद रिंकू के एक के बाद एक सपने सच होते चले गए। इस सफलता में रिंकू सिंह के पिता की जी तोड़ मेहनत शामिल है। क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गोविला गैस एजेंसी पर काम करने वाले खानचंद सिंह के यहां हुआ।

रिंकू सिंह के पिता गैस गजेंसी में हॉकर का काम करते थे। रिंकू पांच भाई- एक बहन में तीसरे नंबर के हैं। रिंकू के पिता खानचंद ने गैस एजेंसी के दिए हुए दो कमरों के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गुजर बसर किया। रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। पिता खानचंद पूरे दिन कंधों पर सिलिंडर ढोकर जो कमाते थे, उसमें से ही रिंकू के लिए गेंद, बल्ला आदि सामान लाकर देते थे। 

कोच मसूद जफर अमीनी ने बताया कि पिता, रिंकू सिंह के क्रिकेट में शौक को देखते हुए अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में लेकर आए। जहां तैयारी करते हुए रिंकू सिंह ने अंडर 16 खेला। डीपीएस के वर्ल्ड कप में रिंकू को बतौर आमंत्रित खिलाड़ी खिलाया गया, जहां रिंकू ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द सीरिज हासिल की। इसके बाद रिंकू अंडर 19 यूपी खेला, फिर रणजी और फिर आईपीएल में अपना जलवा दिखाया।

Rinku Singh Fathers Demise Virat Kohli Yuvraj Singh shares heartfelt message know
रिंकू सिंह के पिता का निधन - फोटो : Instagram
पिता ने नहीं आना दिया रिंकू पर जिम्मेदारी का बोझ
रिंकू सिंह के जन्म से कामयाब होने के बाद तक उनके पिता खानचंद कंधों पर सिलिंडर ढोते रहे, पर रिंकू हमेशा क्रिकेट में रहे। रिंकू को कभी भी पिता ने सिलिंडर ढोने की नौबत नहीं आने दी। आज रिंकू के पिता उन्हें छोड़कर चले गए, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: क्या टी20 विश्वकप के बाकी मैच खेलेंगे रिंकू सिंह?: पिता के निधन पर लौट सकते हैं घर; भारत-विंडीज के बीच नॉकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed