सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India captain Sourav Ganguly showered praise on Jammu and Kashmir pacer Auqib Nabi

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर के किस खिलाड़ी से प्रभावित हुए गांगुली? भारतीय टीम में मौका मिलने की उम्मीद जताई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 27 Feb 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि आकिब भारतीय टीम के लिए खेलने के हकदार हैं।

Former India captain Sourav Ganguly showered praise on Jammu and Kashmir pacer Auqib Nabi
सौरव गांगुली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपने प्रदर्शन से सभी बड़ी टीमों को चौंकाते हुए फाइनल में पहली बार जगह बनाई है। फाइनल मुकाबला कर्नाटक के खिलाफ हुबली में खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर को फाइनल तक पहुंचाने में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी का असाधारण योगदान रहा है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी आकिब के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। 
Trending Videos

बीसीसीआई को किया टैग
गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से उन्हें भारतीय टीम में जगह देने की मांग की है। सौरव गांगुली ने एक्स पर लिखा, 'जम्मू कश्मीर ने दुनिया को दिखा दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से क्या हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपने राज्य को गौरवान्वित किया है। मुश्किल वातावरण लोगों को मजबूत बनाता है।' उन्होंने बीसीसीआई, सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को टैग करते हुए कहा, आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की राह पर हैं। गर्मियों में इंग्लैंड से शुरुआत करना सही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम
भारत जुलाई में इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन वनडे खेलेगा। यह दौरा 2027 वनडे विश्व कप के लिहाज से अहम है। गांगुली को लगता है कि आकिब को इस दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह दी जानी चाहिए। आकिब नबी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट ले चुके नबी ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी टीम के लिए मैच विजयी गेंदबाजी की थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। क्वार्टर फाइनल में नबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ आठ और सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ नौ विकेट लेने के अलावा 42 रन भी बनाए थे। 

फाइनल में जम्मू-कश्मीर की स्थिति मजबूत
फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की स्थिति मजबूत है। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन और कप्तान पारस डोगरा के 70-70, और अब्दुल समद के 61 रन की बदौलत पहली पारी में 584 रन बनाए थे।  मयंक अग्रवाल के 160 रन की पारी के बावजूद औकिब नबी की घातक गेंदबाजी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पहली पारी में 293 रन पर समेटकर 291 रन की बड़ी बढ़त हासिल की है। आकिब ने 23 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट लिए।  अगर मैच ड्रॉ रहता है, तो पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed