सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup: Tilak Varma Warns West Indies, 'Will Try to Cross 250 Again'

टी20 विश्व कप: तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज को क्या चेतावनी दी? बोले- 250 का स्कोर फिर पार करने की कोशिश करेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Feb 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

तिलक ने कहा, 'हमने वही क्रिकेट खेला जो पिछले साल से खेलते रहे हैं। वही इरादा हम अगले गेम में भी रखना चाहते हैं। हम आगे के मैचों में भी 250 के स्कोर से आगे जाना चाहते हैं।'

T20 World Cup: Tilak Varma Warns West Indies, 'Will Try to Cross 250 Again'
तिलक वर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 में अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का सामना कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में तिलक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आलोचकों को शांत कर दिया है। 
Trending Videos

तिलक को छठे नंबर पर भेजा गया
जिम्बाब्वे के खिलाफ तिलक को बल्लेबाजी के लिए तीसरे नंबर की जगह छठे नंबर पर भेजा गया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मात्र 16 गेंदों पर चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। तिलक की इस पारी ने न सिर्फ भारत का स्कोर 256 तक पहुंचाया, बल्कि अपना आत्मविश्वास और टीम इंडिया मैनेजमेंट का भरोसा भी हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सैमसन ने अच्छी शुरुआत दी'
मैच के बाद तिलक ने कहा, 'जब ओपनर अच्छी शुरुआत देते हैं, तो वही कॉन्फिडेंस नंबर तीन, चार और पांच को भी मिलता है। संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत की, और सभी ने फिर वैसी ही बल्लेबाजी की। हम पावरप्ले में तीन या चार विकेट गंवाने के बाद भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे। हम विरोधी गेंदबाजों में यह डर पैदा करना चाहते थे कि हम हर गेंद पर हिट के लिए तैयार हैं।'

'हम अच्छी सोच के साथ उतरेंगे'
उन्होंने कहा, 'हमने गेम से ठीक पहले चर्चा की थी कि हम अच्छी सोच के साथ उतरेंगे। हमने अपना पिछले साल का टी20 क्रिकेट खेलने का अंदाज देखा है। हमने पुराने वीडियो देखे जिससे हमें आत्मविश्वास मिला। हमने एक टीम के तौर पर अपनी पूरी ताकत झोंकने का निर्णय लिया था।'

'जरूरत के हिसाब से करूंगा बैटिंग'
अपने बल्लेबाजी क्रम और बदले हुए अंदाज पर तिलक ने कहा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि टीम को जो भी चाहिए, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैंने मुंबई इंडियंस के लिए भी यही रोल किया है। मैंने भारतीय टीम के लिए भी कुछ मैचों में ऐसा किया है। विकेट गिरने के अगली गेंद पर ही छक्के और चौके मारने का मेरा प्रयास रहा है।' तिलक ने कहा, 'हमने वही क्रिकेट खेला जो पिछले साल से खेलते रहे हैं। वही इरादा हम अगले गेम में भी रखना चाहते हैं। हम आगे के मैचों में भी 250 के स्कोर से आगे जाना चाहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed