{"_id":"69a17121ac9979c76b0075fd","slug":"former-india-captain-sunil-gavaskar-said-he-was-surprised-to-see-abhishek-sharma-play-a-defensive-stroke-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की पारी देखकर क्यों हैरान रह गए गावस्कर? बोले- उन्होंने आलोचकों को चुप करा दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अभिषेक शर्मा की पारी देखकर क्यों हैरान रह गए गावस्कर? बोले- उन्होंने आलोचकों को चुप करा दिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ फॉर्म में वापसी की। सुनील गावस्कर ने अभिषेक की जमकर सराहना की, लेकिन वह उनकी शैली देखकर हैरान भी रह गए।
अभिषेक शर्मा-सुनील गावस्कर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अभिषेक शर्मा की जमकर सराहना की है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी की थी। गावस्कर हालांकि, अभिषेक की रक्षात्मक शैली देखकर हैरान रह गए। लेकिन उन्होंने कहा कि अभिषेक ने यह पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
Trending Videos
फॉर्म में लौटे अभिषेक
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप 2026 की लगातार चार पारियों में फ्लॉप रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए सुपर-8 के मुकाबले में फॉर्म में लौटे। अभिषेक ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी और बड़े स्कोर की नींव रखी। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत को चार विकेट पर 256 रन तक पहुंचाया।
गावस्कर ने कहा, हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा कितने अच्छे बल्लेबाज। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को चुप करा दिया। अभिषेक ने अपना स्वाभाविक खेल खेलने से पहले कुछ समय लिया। उनकी बल्लेबाजी में एक तरीका था। उन्होंने ऑफ स्पिनर का सम्मान किया, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया तथा शांत और संयमित तरीके से खेले। इस मैच में उन्होंने वास्तव में रक्षात्मक शॉट खेले। उन्होंने कुछ गेंद को रोका भी। मुझे यह देखकर हैरानी हुई क्योंकि हम आमतौर पर अभिषेक को ऐसा करते नहीं देखते हैं।

किस तरह की वापसी
- जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक खराब फॉर्म से जूझ रहे थे।
- पेट की समस्या के बाद वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए थे। आलोचना बढ़ रही थी और टीम पर दबाव भी था, लेकिन इस मुकाबले में उनकी बॉडी लैंग्वेज अलग दिखी।
- उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर संकेत दे दिया कि वह जल्दबाजी नहीं करेंगे।
- ड्रेसिंग रूम का संदेश साफ था, क्रीज पर टिके रहो और पारी को आगे बढ़ाओ।
- संजू सैमसन के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। सैमसन के आउट होने के बाद अभिषेक ने गति बढ़ाई और अर्धशतक लगाने में सफल रहे।
गावस्कर ने बताया, सैमसन को क्यों मिला मौका?
- गावस्कर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद भारतीय टीम ने जल्द ही सबक लिया तथा दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन को सुनिश्चित करने के लिए संजू सैमसन को शीर्ष क्रम में वापस लेकर आया।
- गावस्कर ने कहा कि रविवार को कोलकाता में होने वाले एक तरह के नॉकआउट मुकाबले में भारत को वेस्टइंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी से सावधान रहना होगा।