सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W VS AUS W: Australia won 2nd ODI against Indian womens team scorecard and match updates

IND W vs AUS W: लगातार दूसरा वनडे मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से नाम की सीरीज, भारतीय टीम से कहां हुई चूक?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारत को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। शुक्रवार को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में महज पांच विकेट पर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

IND W VS AUS W: Australia won 2nd ODI against Indian womens team scorecard and match updates
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया - फोटो : @BCCIWomen
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। शुक्रवार को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला होबार्ट में खेला गया, जहां मेजबानों ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरा वनडे मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया साख बचाने उतरेगी। 
Trending Videos

भारत की पारी
  • भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए थे। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी।
  • प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की थी। मंधाना 37 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुईं।
  • जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में प्रतीका 52 और चौथे विकेट के रूप में दीप्ति शर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गईं। 
  • 103 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला और छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम का स्कोर 9 विकेट पर 251 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
  • हरमन आठवें विकेट के रूप में आउट हुईं। दाएं हाथ की इस अनुभवी बल्लेबाज ने 70 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली।
  • अमनजोत कौर ने 13, ऋचा घोष ने 22, काश्वी गौतम ने 25 और क्रांति गौड़ ने 19 रन की पारी खेली।
  • अपना डेब्यू कर रही वैष्णवी शर्मा 5 गेंदों पर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।
  • ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और अलाना किंग ने और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए।
  • मेगन स्कट और निकोला कैरी को 1-1 विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
  • 252 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी।
  • अपनी आखिरी सीरीज खेल रही कप्तान एलिसा हीली सिर्फ 6 रन बनाकर 21 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुईं।
  • इसके बाद दूसरे विकेट के लिए फीबी लिचफिल्ड और जॉर्जिया वॉल ने 119 रन की साझेदारी की। लिचफिल्ड 62 गेंद पर 1 छक्के और 11 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुईं।
  • जॉर्जिया ने बेथ मूनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। जॉर्जिया ने बेहतरीन शतक लगाया। वह 82 गेंदों पर 1 छक्का और 13 चौकों की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुईं। 
  • बेथ मूनी ने 34 गेंद पर 31 और एनाबेल सदरलैंड ने 12 गेंद पर 10 रन बनाए।
  • एश्ले गार्डनर 14 गेंद पर 19 और ताहिलिया मैकग्राथ शून्य पर नाबाद रहीं।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 36.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। 
  • भारतीय टीम के लिए काश्वी गौतम और दीप्ति शर्मा ने 2-2, जबकि क्रांति गौड़ ने एक विकेट लिया। 

कहां हुई टीम इंडिया से चूक? कप्तान हरमनप्रीत ने खोला राज
ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त मिली है। दूसरे वनडे के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि खराब बल्लेबाजी उनकी हार का कारण रही। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से आज हमने अच्छी बल्लेबाज़ी नहीं की। एक टीम के रूप में हमने तय किया था कि पहले बल्लेबाज़ी करेंगे और 300 से अधिक का स्कोर बनाएंगे, क्योंकि आज की पिच पिछली पिच से कहीं बेहतर थी। लेकिन दुर्भाग्य से हमने फिर वही गलतियां दोहराईं और बीच-बीच में विकेट गंवाते रहे। मुझे लगता है कि इसी वजह से हम काफी रनों से पीछे रह गए।

हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, फिर भी बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं। लड़कियां आगे आ रही हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बस डटे रहना है और बार-बार सही चीजें करते रहना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते समय यही करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed