{"_id":"69a19412aa2e35388b038a72","slug":"ind-vs-wi-2016-t20-world-cup-semifinal-india-lost-against-westindies-sunday-will-meet-again-in-super-8-2026-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!: 10 साल पहले इसी टीम ने खिताब से किया था दूर; टूट गए थे करोड़ों दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी!: 10 साल पहले इसी टीम ने खिताब से किया था दूर; टूट गए थे करोड़ों दिल
Sat, 28 Feb 2026 04:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 28 Feb 2026 04:32 PM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा, जहां दोनों के लिए यह करो या मरो की जंग है। 2016 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में वानखेड़े स्टेडियम पर मिली हार की कसक के साथ भारत अब ईडन गार्डेन्स में हिसाब बराबर करने उतरेगा।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 चरण रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं जबकि दो स्थानों के लिए लड़ाई जारी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार यानी 01 मार्च को अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति जैसा है। हालांकि, टीम इंडिया विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी।
धोनी-विराट
- फोटो : ANI
2016 में टूटा था सपना
- मौजूदा टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में अजेय रही। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया था।
- वहीं, सुपर-8 का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाने वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने मैच में 72 रन से जीत दर्ज की।
- रविवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला मुकाबला क्वार्टर फाइनल की तरह है।
- भारतीय टीम अपने घर में खेलने के बावजूद वेस्टइंडीज को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी।
- इसकी वजह 2016 का टी20 विश्व कप सेमीफाइनल है जिसमें भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने सात विकेट से हराकर खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।
वेस्टइंडीज ने 2016 सेमीफाइनल में भारत को हराया
- फोटो : ICC
जब 10 साल पहले टूटे थे करोड़ों प्रशंसकों के दिल
- 31 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने विराट कोहली के नाबाद 47 गेंद पर बनाए 89 रन की मदद से 2 विकेट पर 192 रन बनाए थे।
- स्कोर कम नहीं था, लेकिन वेस्टइंडीज की मजबूत बल्लेबाजी ने इस स्कोर को बौना साबित कर दिया।
- लेंडल सिमंस के 51 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 82 और आंद्रे रसेल के 20 गेंदों पर बनाए विस्फोटक 43 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाकर न सिर्फ मैच जीता था बल्कि अपने घर में भारतीय टीम के विश्व कप जीतने का सपना तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
डेरन सैमी की रणनीतियों से रहना होगा सावधान
वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। उस समय टीम के कप्तान रहे डेरन सैमी मौजूदा समय में टीम के मुख्य कोच हैं। कोलकाता में जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में उतरेगी, तो निश्चित रूप से 10 साल पहले मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। भारत की 2016 वाली प्लेइंग इलेवन के दो खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह, अगले मैच की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के विश्व कप में चले आ रहे तूफानी और शानदार सफर को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने किया अपना काम, अब भारत की बारी: विंडीज पर जीत से सेमीफाइनल पक्का; पाकिस्तान का समीकरण क्या?
वेस्टइंडीज इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। उस समय टीम के कप्तान रहे डेरन सैमी मौजूदा समय में टीम के मुख्य कोच हैं। कोलकाता में जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में उतरेगी, तो निश्चित रूप से 10 साल पहले मिली हार का बदला लेने की कोशिश करेगी। भारत की 2016 वाली प्लेइंग इलेवन के दो खिलाड़ी, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह, अगले मैच की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के विश्व कप में चले आ रहे तूफानी और शानदार सफर को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने किया अपना काम, अब भारत की बारी: विंडीज पर जीत से सेमीफाइनल पक्का; पाकिस्तान का समीकरण क्या?