फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Sri Lanka Devdutt Padikkal stats 3rd Indian batter with a 150 plus score against Sri Lanka from No.3
IND 1st Inning
447/7 (112.1 ov)
Mohammed Siraj 11(10)*
Manav Suthar 24 (42)
Day 2 - Session 3, India elected to bat

IND vs SL: पडिक्कल ने द्रविड़-पुजारा की बराबरी की, श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर खेलते हुए बनाया कीर्तिमान

Sun, 16 Aug 2026 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 16 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। पडिक्कल ने इस मैच में 167 रन बनाए। वह तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे स्थान पर खेलते हुए 150+ का स्कोर बनाया है।

विज्ञापन
India Vs Sri Lanka Devdutt Padikkal stats 3rd Indian batter with a 150 plus score against Sri Lanka from No.3
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपना दम दिखाया। पडिक्कल को साई सुदर्शन की जगह तीसरे स्थान पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। सुदर्शन चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हैं, ऐसे में टीम प्रबंधन ने पडिक्कल को तीसरे नंबर पर उतारा है। 
विज्ञापन

बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ खेल
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने मैच में खलल डाला। सुबह से ही बारिश के कारण पहले और दूसरे सत्र का खेल नहीं हो पाया था। खेल चार घंटे 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ। खेल का समय नए सिरे से निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरा शतक नहीं लगा सके पडिक्कल
पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन शतक लगाया था जो उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला सैकड़ा था। पडिक्कल ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 150 रनों का आंकड़ा छुआ। पडिक्कल ने इसके साथ ही राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा की बराबरी कर ली। पडिक्कल भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 150+ रन बनाए हैं। देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

गांगुली की बराबरी पर पहुंचे थे पडिक्कल
पडिक्कल ने इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी। वह 21वीं सदी में नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए थे। उनसे पहले सौरव गांगुली ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए नंबर-3 पर टेस्ट शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों की सूची में विनोद कांबली सबसे आगे हैं। उन्होंने इस स्थान पर चार शतक लगाए हैं। सौरव गांगुली के नाम तीन शतक हैं। वहीं, सलीम दुर्रानी, बापू नाडकर्णी, अजित वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ और अब देवदत्त पडिक्कल ने इस नंबर पर एक-एक शतक लगाया है।

पडिक्कल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर 113 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने टेस्ट के पहले रिटायर हर्ट होकर ड्रेसिंग रूम लौटने वाले केएल राहुल के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। पंत अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 62 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। पंत खराब शॉट खेलकर आउट हुए। केएल राहुल अपना शतक पूरा नहीं कर सके और वह 175 गेंदों में 82 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टेस्ट के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल (16 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे, जबकि यशस्वी जायसवाल (32 रन) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे थे। टेस्ट के दूसरे दिन का पहले सेशन बारिश की भेंट चढ़ा। लगातार होती बारिश के कारण दूसरा सेशन भी देरी से शुरू हुआ और पिच में मौजूद नमी का श्रीलंका के गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed