{"_id":"6692bc5fa56aeb8924072b80","slug":"ind-vs-zim-yashasvi-jaiswal-on-comparison-with-rohit-kohli-said-gill-and-i-just-thinking-about-one-day-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: रोहित-कोहली से तुलना पर आया जायसवाल का बयान, बोले- मैं और गिल सिर्फ एक दिन के बारे में सोच रहे..","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: रोहित-कोहली से तुलना पर आया जायसवाल का बयान, बोले- मैं और गिल सिर्फ एक दिन के बारे में सोच रहे..
Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
सार
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुद को टेस्ट ओपनर के रूप में स्थापित किया और अब अपनी टी20 क्षमता दिखा रहे हैं। इस संबंध में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट खेलने से मदद मिलती है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे दोनों बल्लेबाजों ने 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई।
इस मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपनी और शुभमन गिल की विराट कोहली और रोहित शर्मा से तुलना पर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह दोनों एक समय में सिर्फ एक दिन के विषय में सोच रहे हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। दरअसल, भारत की टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ऐसे में गिल और जायसवाल के पास बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर है।
रोहित-विराट से तुलना पर क्या बोले जायसवाल?
जिम्बाब्वे के खिलाफ 10 विकेट की जीत में नाबाद 93 रन बनाने और कप्तान गिल के साथ 156 रन की अटूट साझेदारी निभाने वाले जायसवाल ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है वह अविश्वसनीय है और उस ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होना एक आशीर्वाद है। हम (वह और गिल) मैच दर मैच और एक दिन एक बार खेलने की कोशिश कर रहे हैं, प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।"
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट से मदद मिलती है?
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने खुद को टेस्ट ओपनर के रूप में स्थापित किया और अब अपनी टी20 क्षमता दिखा रहे हैं। इस संबंध में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट खेलने से मदद मिलती है। जायसवाल ने कहा, "इससे भावनाओं को नियंत्रित करने और खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है क्योंकि मैदान पर अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। और जब भी आप रोहित भाई या विराट भैया से बात करते हैं, तो मुझे बहुत अनुभव मिलता है, उनसे बात करने और उनसे सीखने में मज़ा आता है," जायसवाल ने कहा।
मैच में क्या हुआ?
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जिम्बाब्वे ने मारुमानी और मधवेरे की 63 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की नाबाद साझेदारी की बदौलत 15.2 ओवर में 156 रन बनाए और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया।