सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W 1st Test Highlights: India Women vs Australia Women Test Match Scorecard Result and Records

IND W vs AUS W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम, भारतीय महिला टीम को हराया; हीली की शानदार विदाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 08 Mar 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पकड़ मजबूत कर ली थी और भारतीय टीम अंत तक वापसी नहीं कर सकी। 

IND W vs AUS W 1st Test Highlights: India Women vs Australia Women Test Match Scorecard Result and Records
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : cricket.com.au
विज्ञापन

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया ने महिलाओं के एकमात्र दिन-रात्रि क्रिकेट टेस्ट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को तीसरे दिन भारत के खिलाफ 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरी पारी में 149 रन पर समेटने के बाद 25 रन के मामूली लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। यह कप्तान एलिसा हीली के लिए शानदार विदाई रही जिन्होंने अपने करियर का अंत एक ऐसे विरोधी पर शानदार जीत के साथ किया जिसके खिलाफ उन्होंने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया।
Trending Videos

149 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी
भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 105 रन से आगे खेलते हुए 48.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गई जिसमें प्रतिका रावल ने 137 गेंद में 63 रन की पारी खेली। एशले गार्डनर (आठ रन पर दो विकेट) ने स्नेहा राणा (30) और प्रतिका को आउट किया। गार्डनर ने स्नेह को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। प्रतिका भी इसके बाद ऑफ स्पिनर गार्डनर की गेंद को पुल करने की कोशिश में हवा में लहरा गईं और मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एनाबेल सदरलैंड ने उनका शानदार कैच लपका जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूसी हैमिल्टन ने किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल गेंदबाज लूसी हैमिल्टन रहीं जिन्होंने 32 रन पर तीन विकेट चटकाए, जबकि सदरलैंड ने 15 और एलेना किंग ने 23 रन पर दो-दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 25 रन की दरकार थी और सलामी बल्लेबाजों जॉर्जिया वोल (नाबाद 16) और फोबे लिचफील्ड (नाबाद 11) ने 4.3 ओवर में ही बिना विकेट खोए 28 रन बनाकर मेजबान टीम को जीत दिला दी।

इससे पूर्व भारत ने पहली पारी में 198 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सदरलैंड के 129 रन की मदद से 323 रन बनाकर मेजबान टीम को पहली पारी में अहम बढ़त दिलाई थी। मैच के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, हमने टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन वनडे और टेस्ट मैच में अच्छा काम जारी नहीं रख सके लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण सीरीज खेलना एक अच्छा अनुभव था। गुलाबी गेंद का टेस्ट एक अलग चुनौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed