{"_id":"69ae64fbcce57bca0f0fd850","slug":"t20-world-cup-indian-players-who-won-trophy-twice-part-of-two-title-triumphs-2026-03-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इन आठ भारतीयों ने लगातार दूसरी बार उठाई टी20 विश्व कप की ट्रॉफी, दो खिताबी जीत का रहे हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इन आठ भारतीयों ने लगातार दूसरी बार उठाई टी20 विश्व कप की ट्रॉफी, दो खिताबी जीत का रहे हिस्सा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:43 AM IST
सार
टी20 विश्व कप 2026 के संस्करण का समापन हो गया है। 20 टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट का चैंपियन एक बार फिर भारत बना है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा बरकरार रखा है। हर खिलाड़ी का सपना होता है विश्व चैंपियन बनना, लेकिन सभी की किस्मत में ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं होता। भारत के आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2024 और 2026 टी20 विश्व कप की खिताबी जीत का हिस्सा बने। आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 10
सूर्यकुमार और हार्दिक
- फोटो : IANS
Link Copied
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकबाले में 96 रनों से हराते हुए टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को जीता। ये पहली बार है जब किसी टीम ने इस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव किया है। भारत ने इससे पहले 2024 में टी20 विश्व कप जीता था और अब 2026 में घरेलू जमीन पर दबदबा बरकरार रखा। मौजूदा टी20 टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछली बार भी खिताबी जीत का हिस्सा रहे थे। आइए आपको उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है।
Trending Videos
2 of 10
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
सूर्यकुमार यादव: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम का हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की अगुआई में सूर्यकुमार ने बल्ले से टूर्नामेंट में अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह: टी20 विश्व कप 2024 के बाद जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया। बुमराह ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट निकाले। बुमराह मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
4 of 10
शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
शिवम दुबे: शिवम दुबे भी उन भारतीय खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो लगातार दूसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने हैं। शिवम ने टी20 विश्व कप 2024 में भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था।
विज्ञापन
5 of 10
हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
हार्दिक पांड्या: टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या भी अब दो बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को उठाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं और उन्होंने दोनों ही बार टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।