Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
All Winners of T20 World Cup From 2007 to 2026: Full List of Champions IND vs NZ Final
{"_id":"69ad0b03a1df55469f0d7b65","slug":"all-winners-of-t20-world-cup-from-2007-to-2026-full-list-of-champions-ind-vs-nz-final-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: भारत ने पहली बार लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतीं, जानें अब तक किसने और कब-कब जीता टी20 विश्वकप","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: भारत ने पहली बार लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतीं, जानें अब तक किसने और कब-कब जीता टी20 विश्वकप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:13 AM IST
सार
टी20 विश्वकप जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने 2024 टी20 विश्वकप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टी20 विश्वकप 2026 भी जीत लिया। लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी भारत ने पहली बार जीती है।
विज्ञापन
1 of 11
भारत टी20 चैंपियन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
29 दिन, 55 मैच और कई रोमांचक मुकाबलों के बाद टी20 को 10वें संस्करण में भी चैंपियन मिल गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही दुनिया भर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार दो सबसे मजबूत टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। टी20 विश्वकप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली।
टीम इंडिया ने खिताब जीतने के साथ ही लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरी थी। यह सफर 1983 विश्व कप से शुरू हुआ था, जब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। तब से अब तक टीम इंडिया आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में कुल आठ आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है।
आईसीसी फाइनल में भारत का रिकॉर्ड
साल
टूर्नामेंट
मुकाबला
परिणाम
1983
विश्व कप
भारत vs वेस्टइंडीज
भारत जीता
2000
चैंपियंस ट्रॉफी
भारत vs न्यूजीलैंड
भारत हारा
2002
चैंपियंस ट्रॉफी
भारत vs श्रीलंका
साझा विजेता
2003
विश्व कप
भारत vs ऑस्ट्रेलिया
भारत हारा
2007
टी20 विश्व कप
भारत vs पाकिस्तान
भारत जीता
2011
विश्व कप
भारत vs श्रीलंका
भारत जीता
2013
चैंपियंस ट्रॉफी
भारत vs इंग्लैंड
भारत जीता
2014
टी20 विश्व कप
भारत vs श्रीलंका
भारत हारा
2017
चैंपियंस ट्रॉफी
भारत vs पाकिस्तान
भारत हारा
2021
WTC फाइनल
भारत vs न्यूजीलैंड
भारत हारा
2023
WTC फाइनल
भारत vs ऑस्ट्रेलिया
भारत हारा
2023
विश्व कप
भारत vs ऑस्ट्रेलिया
भारत हारा
2024
टी20 विश्व कप
भारत vs द. अफ्रीका
भारत जीता
2025
चैंपियंस ट्रॉफी
भारत vs न्यूजीलैंड
भारत जीता
2026
टी20 विश्व कप
भारत vs न्यूजीलैंड
भारत जीता
ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम
आईसीसी टूर्नामेंट्स (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। कंगारू टीम ने अब तक खेले 14 फाइनल में से 10 बार खिताब जीता है। वहीं 2002 चैंपियंस ट्रॉफी का भारत-श्रीलंका फाइनल बारिश की वजह से दो दिन में भी पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
भारतीय टीम ने कई बड़े खिताब जीते हैं, लेकिन लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने की उपलब्धि भी हासिल कर ली। भारत ने 2024 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इस टी20 विश्वकप में जीत के साथ ही भारत ने लगातार तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत लीं, जो कि पहली बार है।
2 of 11
टी20 विश्व कप 2007
- फोटो : BCCI-X
2007 टी20 विश्वकप
टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वर्ल्डकप में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत की युवा टीम की अगुआई की थी और भारत को विजेता बनाकर लौटे थे। फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को पांच रनों से हराया था। इस मैच में गौतम गंभीर ने शानदार 75 रन बनाए थे। वहीं इरफान पठान ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने इस टूर्नामेंट में 91 रन बनाए थे और 12 विकेट निकाले थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
3 of 11
चैंपियन पाकिस्तान टीम
- फोटो : Twitter
2009 टी20 विश्वकप
पाकिस्तान को 2007 में हार के बाद ट्रॉफी जीतने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और अगले संस्करण में ही पाक टीम विजेता बनी। साल 2009 में पाकिस्तान ने फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराया और टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इंग्लैंड में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलसान ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 317 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं फाइनल में नाबाद 54 रन बनाने वाले शाहिद अफरीदी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अफरीदी ने इस मैच में एक विकेट भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
चैंपियन इंग्लैंड टीम
- फोटो : Twitter
2010 टी20 विश्वकप
साल 2010 में इंग्लैंड की टीम ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। यह पहला मौका था, जब इंग्लैंड ने कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इंग्लैंड ने फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से पटखनी देकर यह खिताब अपने नाम किया था। फाइनल मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर क्रैग कीसवेटर ने 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। वहीं इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन को 248 रन बनाने के बदले प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 11
चैंपियन वेस्टइंडीज टीम
- फोटो : Twitter
2012 टी20 विश्वकप
टी-20 के दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज टीम साल 2012 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में चैंपियन बनी थी। वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 36 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। कैरिबियाई टीम के लिए मार्लन सैमुअल्स ने 78 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने इस टूर्नामेंट में 249 रन बनाए थे और 11 विकेट लिए थे। इस वजह से वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।