'कप मेरे घर पर थोड़ी लेकर आएंगे...': टीम इंडिया बनी विश्व चैंपियन तो आमिर बौखलाए; अफरीदी और अख्तर ने क्या कहा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतिक्रिया दी। शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और मोहम्मद हफीज ने टीम इंडिया की खुलकर तारीफ की, जबकि मोहम्मद आमिर का अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। कुल मिलाकर भारत की सफलता ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में उसकी ताकत को साबित कर दिया।
विस्तार
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनियाभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। पड़ोसी देश पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। किसी ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की, तो कुछ ने अपने अंदाज में तंज भी कसने की कोशिश की। मोहम्मद आमिर टीम इंडिया की जीत पर बौखला गए और कह दिया कि भारतीय कप मेरे घर थोड़ी लाएंगे।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। अफरीदी ने कहा कि भारतीय टीम इस समय बेहद मजबूत नजर आती है और उसने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अफरीदी ने टीम इंडिया के खेल की सराहना करते हुए कहा कि भारत की क्रिकेट व्यवस्था काफी मजबूत है और यही कारण है कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
A post shared by Pakistan Archive (@pakistanarchiveofficial)
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक की प्रतिक्रिया
पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने खास तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की। शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट की कमियों की ओर भी इशारा किया और कहा कि भारत की सफलता से पाकिस्तान को सीख लेने की जरूरत है।
India THE CHAMPIONS 🏆 #T20WorldCup pic.twitter.com/KEii5IUhVG
— Ahmad Mustafa ✪ (@iamAhmadMustafa) March 8, 2026
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन उनका अंदाज थोड़ा अलग नजर आया। वीडियो में वह ज्यादा उत्साहित दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा, 'वेल डन इंडिया, ट्रॉफी अपने घर ले जा रही है।' हालांकि उनके भाव और अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे तंज के रूप में भी देखा। उनसे सवाल किया गया: इंडिया जीत गया, पूर्वानुमान गलत हो गया? इस पर मोहम्मद आमिर बोले- जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन..!
हालांकि, हारना मना है शो में उन्होंने कहा कि क्रेडिट टीम इंडिया को दिया जाए। आमिर ने कहा कि इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, गेम वहीं न्यूजीलैंड के हाथों से निकल गया। साथ ही उन्होंने अभिषेक की तारीफ भी की। आमिर ने कहा, 'न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए। जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया।' आमिर ने कहा कि उन्होंने 2005 से न्यूजीलैंड टीम को फॉलो किया है, लेकिन उन्हें पहली बार टीम इतनी दबाव में खेलती दिखी।
पाकिस्तानी गेंदबाज माना कि भारत ने इस मैच में साबित कर दिया कि सिर्फ गेंदबाज नहीं, बल्लेबाज भी बड़े टूर्नामेंट जीता सकते हैं। आमिर ने भारत के सेमीफाइनल और फाइनल में न पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराते हुए न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता। भारत की जीत के बाद आमिर को सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
🚨MOHAMMAD AMIR ON INDIA WINNING THE T20 WORLD CUP 🚨
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 8, 2026
"I've nothing to do with their win. They'll take the trophy home not me. Well played." pic.twitter.com/YoqYliyHzx
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत की जीत के बाद टीम और देश की क्रिकेट व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का क्रिकेट ढांचा बेहद मजबूत है और उसी का परिणाम है कि टीम लगातार बड़े टूर्नामेंट जीत रही है।
🚨 Very Rare that a Pakistani praising India 😭
— 𝑨𝑻10 (@Loyalsachfan10) March 8, 2026
SHOAIB AKHTAR 🗣️ -
• India's policy won, India's System won, India's merit won.
• Praised Gautam Gambhir for picking guys on merit
• Management said good bye to Rohit and Kohli and now they won the World Cup( kya bol Raha… pic.twitter.com/GqRhsXqC29
पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने भी भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'भारत को लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई।' हफीज ने भारतीय खिलाड़ियों की निरंतरता और टीम के संतुलन की भी सराहना की।
🚨 Mohammad Hafeez is all praises for the Indian cricket team
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 8, 2026
Hafeez compared the Indian team with the Australian team from 99, 2003, and 2007 era.
"This Indian team reminds me of the great Aussies from 99, 2003, and 2007, who were ahead of the game while others chased them." pic.twitter.com/e3ENh67c2C
शोएब मलिक क्या बोले?