{"_id":"69ad3897811260e52900c782","slug":"t20-world-cup-records-how-many-times-indians-won-player-of-the-tournament-and-final-hero-awards-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? फाइनल में सबसे ज्यादा इन देशों के खिलाड़ी बने हीरो","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? फाइनल में सबसे ज्यादा इन देशों के खिलाड़ी बने हीरो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 09 Mar 2026 08:59 AM IST
विज्ञापन
सार
टी20 विश्वकप के इतिहास में भारत का योगदान बेहद खास रहा है। भारत ने तीन बार खिताब जीता, चार बार उसके खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने और कई फाइनल मुकाबलों में भारतीय सितारों ने हीरो बनकर टीम को गौरव दिलाया। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भारत की पहचान बन चुके हैं।
भारत टी20 चैंपियन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 का समापन हो गया। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। आईसीसी टी20 विश्वकप की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था। तब से अब तक 10 संस्करण हो चुके हैं।
देखते ही देखते यह टूर्नामेंट क्रिकेट की दुनिया का सबसे रोमांचक और लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया। छोटे ओवर, तेज रफ्तार और हर गेंद पर बदलता मैच का रुख, यही टी20 की पहचान है। भारत उन चुनिंदा टीमों में शामिल रहा है, जिसने इस फॉर्मेट में न सिर्फ खिताब जीते बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों में भी गहरी छाप छोड़ी।
Trending Videos

भारत ने तीन बार जीते खिताब
भारत ने अब तक 2007 और 2024 और 2026 में, यानी तीन बार टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है। 2024 में वेस्टइंडीज में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर भारत ने 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था। भारत के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने भी दो-दो बार खिताब अपने नाम किया है।
कितनी बार भारतीय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
टी20 विश्वकप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटका अवॉर्ड पूरे टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सबसे आगे रहे हैं। अब तक चार बार भारतीय खिलाड़ियों ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। टी20 विश्वकप में वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता।
विराट कोहली टी20 विश्वकप इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव हासिल किया। 2014 में उन्होंने भारत को लगभग अकेले दम पर फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2016 में उनकी कई बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी। वहीं 2024 में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को नाच नचा दिया।

- विराट कोहली- 2014
- विराट कोहली- 2016
- जसप्रीत बुमराह- 2024
- संजू सैमसन- 2026
विराट कोहली टी20 विश्वकप इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने का गौरव हासिल किया। 2014 में उन्होंने भारत को लगभग अकेले दम पर फाइनल तक पहुंचाया, जबकि 2016 में उनकी कई बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था। हालांकि, सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हारकर टीम इंडिया बाहर हो गई थी। वहीं 2024 में जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी से पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को नाच नचा दिया।
टी20 विश्वकप फाइनल में भारत के हीरो
2007 में इरफान पठान ने की थी घातक गेंदबाजी
भारत जब-जब टी20 विश्वकप फाइनल में पहुंचा, वहां कुछ खिलाड़ियों ने यादगार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 विश्वकप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया। उस मुकाबले में इरफान पठान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंद से उनका योगदान भारत की जीत की नींव बना। उस मैच में पठान ने नाबाद तीन रन बनाए थे, जबकि गेंद से उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट झटके थे। पठान ने शोएब मलिक, शाहिद अफरीदी और यासिर अराफात को आउट किया था।
2024 फाइनल- विराट कोहली और बुमराह का कमाल
2024 के फाइनल में विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसप्रीत बुमराह पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इस तरह भारत के दो सितारों ने खिताबी जीत को ऐतिहासिक बना दिया। कोहली ने फाइनल में 59 गेंद में 76 रन की पारी खेली थी। वहीं, बुमराह ने अकेले दम पर मैच पलट दिया था। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे।
2026 फाइनल: बुमराह चार विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद पत्नी संजना गणेशन और मां दलजीत बुमराह के साथ जीत का जश्न मनाया। बुमराह इस विश्वकप अभियान में भारत के प्रमुख शस्त्र रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में एकतरफा गेंदबाजी की। वहीं, फाइनल में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल बने। सूर्यकुमार ने कोहली की बात दोहराई और बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया है।