{"_id":"69ae43baca912b12b40f61aa","slug":"india-vs-new-zealand-t20-world-cup-final-arshdeep-singh-apologies-daryl-mitchell-after-face-off-2026-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: अर्शदीप ने मैच के बाद डेरिल मिचेल से क्यों मांगी माफी? विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: अर्शदीप ने मैच के बाद डेरिल मिचेल से क्यों मांगी माफी? विवाद पर तोड़ी चुप्पी; जानें पूरा मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल से माफी मांगी है। दरअसल, अहमदाबाद में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक हो गई थी।
डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले के दौरान न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच नोकझोंक हो गई थी। 11वें ओवर में अर्शदीप और डेरिल मिचेल के बीच नोकझोंक देखने को मिली। अर्शदीप ने हालांकि, खिताबी जीत के बाद मिचेल से माफी मांगी और इस पूरे मामले को लेकर अपनी राय रखी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्शदीप मिचेल से मिलकर पूरे मामले पर सफाई दे रहे हैं।
Trending Videos
क्या था पूरा मामला?
- अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी का 11वीं ओवर डालने आए।
- ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची।
- अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
- अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर जा लगी।
- इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए।
- स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की।
- उधर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली थी।
The heated moment between Arshdeep Singh and Daryl Mitchell. pic.twitter.com/FHvEMgD2Fg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
इस विवाद को लेकर अर्शदीप ने भी मैच के बाद चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। अर्शदीप ने कहा था, मैं तुरंत भागकर मिचेल से माफी मांगने गया था। जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और थ्रो में उन्हें लग गई।
View this post on Instagram
अर्शदीप ने अभिषेक को सराहा
अर्शदीप ने मैच के बाद अभिषेक शर्मा को भी सराहा था। उन्होंने कहा था, अभी तो जीत की खुशी बहुत अच्छी लग रही है, लेकिन असली अहसास शायद अगले दो-चार दिनों में आएगा। यह बहुत शानदार टीम है, जिसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमारी भूमिका साफ होती है। अगर हमारी टीम 250 रन बनाती है तो प्रतिद्वंद्वी टीम को 250 से नीचे रोकना है और अगर पहले गेंदबाजी कर रहे हों, तो उन्हें जितना कम हो सके उतने स्कोर पर रोकना है। अभिषेक जब कल नेट में अभ्यास कर रहा था, तभी लग गया था कि अभिषेक बड़ी पारी खेलने वाला है।
अर्शदीप ने मैच के बाद अभिषेक शर्मा को भी सराहा था। उन्होंने कहा था, अभी तो जीत की खुशी बहुत अच्छी लग रही है, लेकिन असली अहसास शायद अगले दो-चार दिनों में आएगा। यह बहुत शानदार टीम है, जिसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमारी भूमिका साफ होती है। अगर हमारी टीम 250 रन बनाती है तो प्रतिद्वंद्वी टीम को 250 से नीचे रोकना है और अगर पहले गेंदबाजी कर रहे हों, तो उन्हें जितना कम हो सके उतने स्कोर पर रोकना है। अभिषेक जब कल नेट में अभ्यास कर रहा था, तभी लग गया था कि अभिषेक बड़ी पारी खेलने वाला है।