सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gautam Gambhir Backs Arshdeep Singh In Daryl Mitchell Throw Incident During T20 World Cup 2026 Final

VIDEO: अर्शदीप के मिचेल को गेंद मारने को गंभीर ने ठहराया सही? कहा- टीम से यही चाहता हूं, इसमें कुछ भी गलत नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 11 Mar 2026 04:01 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में अर्शदीप सिंह द्वारा डेरिल मिचेल पर गेंद फेंकने के विवाद पर कोच गौतम गंभीर ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलते समय आक्रामकता स्वाभाविक है। हालांकि आईसीसी ने अर्शदीप पर मैच फीस का 15% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगाया।

Gautam Gambhir Backs Arshdeep Singh In Daryl Mitchell Throw Incident During T20 World Cup 2026 Final
गौतम गंभीर ने अर्शदीप की हरकत को सही बताया - फोटो : ANI
web -
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल कई मायनों में यादगार रहा। हालांकि, मैच के दौरान अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल की लड़ाई की भी खूब चर्चा हुई। न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जाघों पर जोर से मारी थी। इससे मिचेल गुस्सा गए थे और वह अर्शदीप पर चिल्लाए भी थे। इसके लिए आईसीसी ने अर्शदीप को दोषी मानते हुए सजा भी सुनाई। अब भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी इस मामले पर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने अर्शदीप की हरकत को सही ठहराया है।
Trending Videos

जोश में होश खो बैठे थे अर्शदीप!
  • अर्शदीप और मिचेल के बीच विवाद उस वक्त हुआ जब भारतीय तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड की पारी का 11वीं ओवर डालने आए।
  • ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल डिफेंसिव शॉट खेला और गेंद बाउंस करते हुए अर्शदीप के पास पहुंची। 
  • अर्शदीप ने फॉलो थ्रू में गेंद मिचेल के जांघ पर मार दी। इससे मैदान में थोड़ी देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
  • अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर डाली, जिसे डेरिल मिचेल ने सीधे पिच की तरफ खेल दिया। इसके बाद अर्शदीप ने विकेट की ओर थ्रो मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद मिचेल की जांघ पर जा लगी।
  • इससे मिचेल काफी नाराज हो गए और वह आक्रामक अंदाज में अर्शदीप की ओर बढ़ते हुए हाथों से इशारे करते नजर आए।
  • स्थिति थोड़ी गरम होती दिखी, तभी सूर्यकुमार यादव बीच में आए और मिचेल के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात करते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की।
  • उधर अंपायर ने भी अर्शदीप सिंह से बात की। दरअसल, वह थ्रो बिल्कुल जरूरी नहीं था, इसलिए इस पर मैदान पर थोड़ी बहस देखने को मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने दी सजा
अर्शदीप सिंह की इस हरकत के लिए खेल की वैश्विक संस्था ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। उन्हें आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए यह सजा मिली है। अर्शदीप को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत और/या खतरनाक तरीके से बॉल (या क्रिकेट का कोई और सामान) फेंकने से जुड़ा है। जुर्माने के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया।

अर्शदीप को हुआ था गलती का अहसास
इस विवाद को लेकर अर्शदीप ने भी मैच के बाद चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी। अर्शदीप ने कहा था, मैं तुरंत भागकर मिचेल से माफी मांगने गया था। जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स स्विंग हो गई और थ्रो में उन्हें लग गई। 

View this post on Instagram

A post shared by BLACKCAPS (@blackcapsnz)


गंभीर ने अर्शदीप-मिचेल मामले पर क्या कहा?
अब एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच हुई तीखी बहस पर कहा, 'आप अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आपका अग्रेशन दिखाना लाजमी है। अगर आप वापस थ्रो मारते हो, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी भी गेंदबाज को अच्छा नहीं लगता है दो छक्के खाना। मैं अपने प्लेयर्स से इसी तरह का रिस्पॉन्स देखना चाहता हूं। अगर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल से माफी नहीं भी मांगी होती तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। अर्शदीप को सॉरी बोलने की जरूरत नहीं थी।'

गंभीर ने कहा, 'ये अच्छी बात है कि उन्होंने माफी मांगी। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर कोई दोस्त नहीं होता। न ही कोई दुश्मन होता है। आपका काम देश का प्रतिनिधित्व करना है और देश के लिए मैच जीतना है। आप गेंदबाज के तौर पर दो छक्के नहीं खाना चाहते। हमें इन चीजों को इतना तूल नहीं देना चाहिए क्योंकि ऐसी चीजें पहले भी होती थीं। आज क्योंकि सोशल मीडिया के जरिए आप इसे ज्यादा बढ़ाते-चढ़ाते हैं, लेकिन इसकी जरूरत नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed