सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Gautam Gambhir Reacts To MS Dhoni’s Viral Congratulatory Post After India’s T20 World Cup Win

Dhoni-Gambhir: धोनी के पोस्ट पर गंभीर का जवाब, बोले- उम्मीदों का इतना बोझ होता है कि चाहकर भी नहीं हंस पाते

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 11 Mar 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 विश्व कप 2026 जीत के बाद एमएस धोनी के मजेदार बधाई संदेश पर कोच गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत में टीम पर इतनी अपेक्षाएं होती हैं कि बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी और स्टाफ चाहकर भी खुलकर हंस नहीं पाते। गंभीर ने धोनी के पोस्ट की सराहना भी की।

Gautam Gambhir Reacts To MS Dhoni’s Viral Congratulatory Post After India’s T20 World Cup Win
धोनी और परिवार के साथ गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद एमएस धोनी का एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया। भारत ने टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए खास अंदाज में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ की। अब न्यूज एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए गंभीर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos

गंभीर ने दी दिलचस्प प्रतिक्रिया
धोनी ने लिखा था, 'अहमदाबाद में इतिहास बना। टीम और सपोर्ट स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई। कोच साहब, आप पर मुस्कान अच्छी लगती है। मुस्कान के साथ आपकी तीव्रता एक खतरनाक कॉम्बिनेशन है।' धोनी के इस पोस्ट पर अब गौतम गंभीर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साथ जुड़े लोगों पर इतनी जिम्मेदारी और उम्मीदें होती हैं कि बड़े टूर्नामेंट के दौरान भावनाओं को खुलकर जाहिर करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, 'यह बहुत मुश्किल होता है उस स्थिति में रहना जहां लोग पहले कभी नहीं रहे हों। लेकिन अच्छा है कि उन्होंने (धोनी) ऐसा पोस्ट किया।' गंभीर ने आगे कहा, 'जब आप डगआउट में होते हैं तो बहुत कुछ दांव पर लगा होता है। भारतीय टीम से इतनी उम्मीदें होती हैं कि कभी-कभी अगर आप हंसना भी चाहें तो हंस नहीं सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में हार स्वीकार करना मुश्किल
गंभीर का मानना है कि भारत में क्रिकेट को लेकर लोगों की उम्मीदें इतनी ज्यादा होती हैं कि हार को स्वीकार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, 'खासकर विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में दबाव बहुत ज्यादा होता है। भारत में दुर्भाग्य से हार कोई विकल्प नहीं मानी जाती, हालांकि हार हो सकती है। अगर हार विकल्प नहीं होती तो भारत हर विश्व कप जीतता, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।'

भारत ने रचा नया इतिहास
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत टी20 विश्व कप का खिताब तीन बार (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गया। इसके अलावा भारत लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गया। साथ ही यह पहला मौका था जब भारत ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धोनी का पोस्ट
धोनी का यह मजेदार पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खासकर 'मुस्कान के साथ तीव्रता खतरनाक कॉम्बिनेशन है' वाली लाइन ने फैंस का ध्यान खींचा। गंभीर को आमतौर पर मैदान और डगआउट में गंभीर चेहरे के साथ देखा जाता है। ऐसे में धोनी की यह टिप्पणी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई। हालांकि गंभीर ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया कि बड़े टूर्नामेंट में दबाव इतना ज्यादा होता है कि खिलाड़ी और कोच अक्सर अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed